Himachal Cabinet: हिमाचल प्रदेश में सुक्खू मंत्रिमंडल का विस्तार, 7 विधायक बने कैबिनेट मंत्री- चेक करें मंत्रियों की लिस्ट
Himachal Cabinet: कांग्रेस के कुछ 7 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली. जिन विधायकों को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है उनके नाम की लिस्ट नीचे दी हुई है.
Sukhwinder Sukhu Cabinet Expansion: हिमाचल प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू मंत्रिमंडल का बहुप्रतीक्षित विस्तार किया गया. कांग्रेस के कुछ 7 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली. जिन विधायकों को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है उनके नाम डॉ धनी राम शांडिल, चंदर कुमार, हर्षवर्धन चौहान, जगत सिंह नेगी, रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह और विक्रमादित्य सिंह शामिल हैं. कैबिनेट मंत्री बनने वालों में हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीर भद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह भी शामिल हैं. विक्रमादित्य सिंह की मां वर्तमान में हिमाचल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हैं.
सुक्खू मंत्रिमंडल में अभी तीन विधायकों को और मंत्री बनाया जा सकता है. ये रिक्त पद बाद में भरे जाएंगे. हिमाचल में सीएम समेत कुल 12 विधायक मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं. सात विधायकों के मंत्री बनने के बाद अब 9 लोग मंत्रिमंडल में हो चुके हैं.
Himachal Pradesh cabinet swearing-in ceremony underway in Shimla in the presence of Governor Rajendra Vishwanath Arlekar, CM Sukhvinder Singh Sukhu and Deputy CM Mukesh Agnihotri pic.twitter.com/CKbSMAqhUC
— ANI (@ANI) January 8, 2023
मंत्रियों की लिस्ट
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को कहा था कि उन्होंने अपने मंत्रिमंडल में शामिल करने के लिए संभावितों की सूची मंजूरी के लिए कांग्रेस आलाकमान को सौंप दी है. उन्होंने दिल्ली से लौटने के बाद यहां संवाददाताओं से कहा था कि मंत्रिमंडल का विस्तार रविवार या उसके बाद संभव है. सुक्खू ने दिल्ली में इस मुद्दे पर पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ विचार-विमर्श किया था.
TRENDING NOW
सुक्खू ने कहा था कि सूची आलाकमान को सौंप दी गई है और कैबिनेट का विस्तार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मंजूरी के बाद ही किया जाएगा. कैबिनेट में 10 रिक्तियां हैं, क्योंकि हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री सहित मंत्रियों की कुल संख्या 12 से अधिक नहीं हो सकती है. हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को बहुत मिलने के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई थी. इनके अलावा मुकेश अग्निहोत्री को डिप्टी सीएम बनाया गया था. एक महीने से ज्यादा समय तक हिमाचल में मंत्रिमंडल का गठन नहीं हो पाया था.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
11:10 AM IST