जिस देश में विदेशों से लोग इलाज करवाने के लिए आते हैं, जहां पर मेडिकल टूरिज्म पर नए-नए दावे गढ़े जाते हैं, उसी देश की स्वास्थ्य व्यवस्था आज वेंटिलेटर पर है. क्योंकि देश में 82 फीसदी स्पेशलिस्ट डॉक्टरों कमी है.
हाल ही में हेल्थ और डॉक्टरों पर नीति आयोग की रिपोर्ट में इस पर चिंता जाहिर की गई है. रिपोर्ट में कहा गया है कि देश में डॉक्टरों और नर्सों की मौजूदगी का बुरा हाल है.