DDA Housing Scheme 2019 draw: शुरू हुआ सपनों के घर के लिए DDA का ड्रॉ, यहां उपलब्ध है पूरी जानकारी

दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की आवासीय योजना 2019 के करीब 18 हजार फ्लैटों का ड्रॉ मंगलवार को दोपहर 12.30 बजे से निकाला जाना शुरू कर दिया गया है. यह ड्रॉ डीडीए के INA स्थित मुख्यालय पर निकाला जा रहा है.
DDA Housing Scheme 2019 draw: शुरू हुआ सपनों के घर के लिए DDA का ड्रॉ, यहां उपलब्ध है पूरी जानकारी

डीडीए की हाउसिंग स्कीम का डॉ शुरु हुआ (फाइल फोटो)

दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की आवासीय योजना 2019 के करीब 18 हजार फ्लैटों का ड्रॉ मंगलवार को दोपहर 12.30 बजे से निकाला जाना शुरू कर दिया गया है. यह ड्रॉ डीडीए के INA स्थित मुख्यालय पर निकाला जा रहा है.

शुरू हुआ DDA की हाउसिंग स्कीम का ड्रॉ
ये डॉ एक सेवानिवृत न्यायाधीश की अध्यक्षता में निकाला जा रहा है. इसका ट्रायल भी सोमवार को किया गया था. इस ड्रा का लाइव प्रसारण डीडीए की आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव देखा जा सकता है.

कुल इतने आवेदन आए
डीडीए की आवासीय योजना 2019, 25 मार्च 2019 को लांच की गई थी. इस स्कीम के लिए करीब 47 हजार आवेदन आए थे. इसमें से 7700 आवेदन ईडब्लूएस फ्लैटों के लिए कुल 954 आवेदन आए हैं. वहीं 8300 एलआईजी फ्लैटों के लिए कुल 5977 आवेदन आए हैं. 1550 MIG फ्लैटों के लिए लगभग 2700 लोगों ने आवेदन किया है. वहीं 450 एचआईजी फ्लैट के लिए 9112 आवेदन डीडीए को मिले हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

फ्लैट की कीमत चुकाने को मिलेंगे 90 दिन
डीडीए के अधिकारियों के अनुसार ड्रॉ के बाद आवंटियों को फ्लैट लौटाने के लिए 30 दिन का समय दिया जाएगा. वहीं फ्लैट की पूरी कीमत का भुगतान करने के लिए कुल 90 दिन का समय दिया जाएगा. यदि कोई आवंटी निर्धारित समय के बाद पैसे चुकाएगा तो उसे ब्याज भी देना होगा.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6