&format=webp&quality=medium)
डीडीए की हाउसिंग स्कीम के तहत सैंपल देखने के बाद फ्लैट बुक करने की सुविधा (फाइल फोटो)
DDA 2019 housing scheme के तहत अब तक 9000 से अधिक लोग फ्लैट के लिए आवेदन कर चुके हैं. फ्लैटों की कीमत अधिक होने से स्कीम के तहत आवेदन बेहद कम संख्या में हो रहे हैं. गौतलब है कि अपनी इस स्कीम के तहत डीडीए ने पिछली दो स्कीम की तुलना में अधिक फ्लैट्स इस योजना में शामिल किए हैं. खबरों के अनुसार डीडीए इस बार रेडी टु मूव फ्लैट्स देना चाहता है. इस योजना के तहत दिल्ली के वसंत कुंज और नरेला में सैंपल फ्लैट्स बनाए गए हैं. यहां पर जा कर लोग इन सैंपल फ्लैट्स को देख सकते हैं. डीडीए ने 25 मार्च को अपनी ये हाउजिंग स्कीम लांच की थी. इस योजना में कुल 18,000 फ्लैट हैं. इन्हें साइज के अनुसार MIG, HIG, LIG और EWS श्रेणी के रखा गया है.
डीडीए ने शुरू की ये सेवा
डीडीए की ओर से बनाए गए सैंपल फ्लैट सप्ताह में सातों दिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक देख जा सकते हैं. इन फ्लैट के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 मई है. इच्छुक लोग सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन कर सकते हैं. सैंपल फ्लैट दिखाने के लिए डीडीए की ओर से शटल सेवा भी शुरू की गई है.
ये है फ्लैटों के लिए पेमेंट प्लान
यहां मिले मिलेगी शटल सेवा
जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन से शटल सेवा को चलाया जा रहा है. जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन से हर शनिवार और रविवार को इस सेवा को चलाया जाएगा. डीडीए की योजना के तहत नरेला को उप नगर के तौर पर विकसित किया जा रहा है. यहां पर इंस्टीट्यूट, कॉमर्शियल और स्पोर्टस फेसिलिटी आदि बनाए जाएंगे.
यहां देखें लाइव टीवी:
इस स्कीम के तहत इन बातों का रखें ध्यान