CUET PG 2022 Last Date: सीयूईटी पीजी के शेड्यूल में बदलाव, एंट्रेंस टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन डेट बढ़ी

CUET PG 2022 Last Date: इस एग्जाम के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट पहले 18 जून थी जिसे बढ़ाकर अब चार जुलाई कर दिया गया है.
CUET PG 2022 Last Date: सीयूईटी पीजी के शेड्यूल में बदलाव, एंट्रेंस टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन डेट बढ़ी

आवेदन करने के लिए देनी होगी इतनी फीस

CUET PG 2022 Last Date: देश की सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पढ़ने के इच्छुक स्टूडेंट्स के लिए अहम खबर है. विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने इसमें दाखिले को लेकर आवेदन की तारीख में बदलाव किया है. इस साल से यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने के लिए पीजी परीक्षा (CUET Exam) को जरूरी कर दिया गया है.

इस एग्जाम के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट पहले 18 जून थी जिसे बढ़ाकर अब चार जुलाई कर दिया गया है. इससे एग्जाम में हिस्सा लेने वाले उन छात्रों को फायदा होगा जो अब तक किसी न किसी कारण इसमें हिस्सा नहीं ले पाये थे. केंद्रीय विश्वविद्यालयों के अलावा कुछ निजी और डीम्ड-टू-बी विश्वविद्यालयों ने भी इस परीक्षा को अपनाया है. यूजी रजिस्ट्रेशन के लिए एप्लीकेशन विंडो 4 जुलाई को बंद हो जाएगी.

ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें

Add Zee Business as a Preferred Source

आवेदन करने के लिए देनी होगी इतनी फीस

ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को फीस का ध्यान रखना होगा. सीयूईटी पीजी परीक्षा 2022 के लिए जनरल वर्ग के उम्मीदवारों को 800 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. जबकि ओबीसी-एनसीएल/जनरल-ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 600 रुपये का भुगतान करना होगा. वहीं एससी/एसटी/ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के लिए शुल्क 550 रुपये रखा गया है. पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को इसके लिए 500 रुपये देने होंगे.

ऐसे कर सकते हैं आवेदन

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आध‍िकार‍िक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाना होगा. इसके बाद वहां दिए गए रजिस्‍ट्रेशन लिंक पर क्‍ल‍िक करना होगा. फिर अपना नाम, जन्‍म तिथ‍ि आदि दर्ज कर रज‍िस्‍टर करना होगा. रजिस्ट्रेशन करने के बाद एप्‍ल‍िकेशन फॉर्म भरना होगा, फिर फोटो और हस्‍ताक्षर अपलोड करने के बाद एप्‍ल‍िकेशन फीस जमा करना होगा.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6