Corona Update: कोरोना की डरावनी छलांग, लगातार तीसरे दिन सामने आए 8 हजार से ज्यादा नए मामले, 10 की मौत

COVID-19 update: कोरोना (Corona Update) के नए मामलों की रफ्तार में तेजी ने एक बार फिर लोगों की चिंताएं बढ़ा दी है.
Corona Update: कोरोना की डरावनी छलांग, लगातार तीसरे दिन सामने आए 8 हजार से ज्यादा नए मामले, 10 की मौत

कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी

COVID-19 update: भारत में पिछले कुछ दिनो के दौरान कोरोना (Covid-19 cases) के मामलों में तेजी देखने को मिल है. लगातार तीन दिनों से भारत में रोजाना आठ हजार से ज्यादा नए कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं. कोरोना (Corona Update) के नए मामलों की रफ्तार में तेजी ने एक बार फिर लोगों की चिंताएं बढ़ा दी है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Ministry of Health & Family Welfare) ने सोमवार यानी कि आज 13 जून को ताज आंकड़ा शेयर किया है. इसके मुताबिक पिछले 24 घंटों में देश में कोविड-19 के 8,084 नए मामले दर्ज किए गए हैं. वहीं बीते 24 घंटों में कोरोना से 10 मरीजों की मौत हो गई है. देश में पिछले 24 घंटों में कुल 4,592 ठीक हुए हैं.

ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें

Add Zee Business as a Preferred Source

कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी

इससे पहले रविवार सुबह तक 24 घंटे में 8582 मामले दर्ज किए गए थे. इस दौरान चार लोगों की मौत हुई थी. अपडेट आंकड़ों के मुताबित बीते 24 घंटे में देश में एक्टिव केस में 3,482 का इजाफा हुआ है. देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 47,995 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.11 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटे में कोरोना का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 3,482 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

भारत में अब तक 4,26,57,335 लोग हो चुके हैं ठीक

जारी आंकड़ों के मुताबिक, दैनिक संक्रमण दर 3.24 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 2.21 प्रतिशत है. देश में अभी तक कुल 4,26,57,335 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है. वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 195.19 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं.

गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी. संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6