Coronavirus India Updates: केंद्र ने पांच राज्यों को लिखा पत्र, जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने की दी सलाह, पिछले 24 घंटे में 19 हजार नए मामले दर्ज

देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर केंद्र सरकार अलर्ट पर है. केंद्र ने कोविड के मामले और साप्ताहिक संक्रमण दर बढ़ने पर पांच राज्यों को पत्र लिखा है.
Coronavirus India Updates: केंद्र ने पांच राज्यों को लिखा पत्र, जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने की दी सलाह, पिछले 24 घंटे में 19 हजार नए मामले दर्ज

Coronavirus India Updates: देश में एक बार फिर कोरोना वायरस की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है.कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण (Rajesh Bhushan) ने उड़ीसा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, दिल्ली, तेलंगाना और तमिलनाडु के स्वास्थ्य सचियों को चिट्ठी लिखी है. महाराष्ट्र में शुक्रवार को 1 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने पत्र में दिए निर्देश

सिर्फ अकेले मामलों वाले राज्यों को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पत्र लिखा है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने पत्र में इन राज्यों को निर्देश दिए हैं कि सभी इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी और कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर ठीक से निगरानी करें ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके. राज्यों को तुरंत जरूरी कदम उठाने की जरूरत केंद्र सरकार (central government) ने देश के पांच राज्यों में कोरोना के बढ़ रहे केस पर चिंता जताई है. इन राज्यों को पत्र लिखकर केंद्र ने सुझाव दिया है कि किस तरह से इन राज्यों के कोरोना केस को कंट्रोल करना है. केंद्र ने इन राज्यों से कहा है कि पिछले कुछ दिनों में यहां कोरोना संक्रमण के केस और पॉजिटिविटी में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है. लिहाजा इन राज्यों को तुरंत कदम उठाने की जरूरत है. डेली पॉजिटिविटी दर 4.95 फीसदी भारत में पिछले 24 घंटे में 19 हजार से ज्यादा कोरोना के नए मामले सामने आए हैं जबकि 19,928 लोग संक्रमण के ठीक हो गए हैं. नए कोरोना मामलों के बाद देश में इसके सक्रिय मरीजों की संख्या 1,34,793 हो गई है.आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 4,34,65,552 लोगों कोरोना के इलाज के बाद डिस्चार्ज किया गया है. वहीं, देश में अब तक कोरोना के संक्रमण के कारण 5,26,649 मरीजों की मौत हो चुकी है. डेली पॉजिटिविटी दर 4.95 फीसदी बताई गई है. दिल्ली में 24 घंटे में 2,419 नए मामले दिल्ली में शुक्रवार को जारी हुई रिपोर्ट में कहा गया था कि राजधानी में लगातार तीसरे दिन दो हजार से ज्यादा कोरोना के नए मामले सामने आए. कोरोना पॉजिटिविटी दर 13 फीसदी के करीब बताई गई थी. शुक्रवार को जारी रिपोर्ट में दिल्ली में कोरोना के 2,419 नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही दो लोगों की मौत हो गयी है.

Add Zee Business as a Preferred Source

केरल में सबसे ज्यादा मामले दर्ज

देश में सबसे ज्यादा कोरोना के मामले केरल में बताए जा रहे हैं. केरल में 12,344 मरीज सक्रिय हैं जबकि दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र में 12,077 केस एक्टिव बताए जा रहे हैं. सक्रिय मरीजों की मामले में कर्नाटक तीसरे स्थान पर हैं, जहां 11,067 मरीजों का इलाज चल रहा है. इसके बाद तमिलनाडु में यह संख्या 10,987 और पंजाब में 10,858 है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6