&format=webp&quality=medium)
कैडिला की कोरोना वैक्सीन को 20 अगस्त को मिली थी मंजूरी. (Source: Reuters)
Cadila Healthcare Pact with shilpa Medicare: फॉर्मा कंपनी कैडिला हेल्थकेयर (Cadila Healthcare) ने अपने कोरोना वैक्सीन ZyCoV-D के उत्पादन के लिए शिल्पा मेडिकेयर (Shilpa Medicare) के साथ एक समझौता किया है. कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में इस बात की जानकारी दी.
एक्सचेंज फाइलिंग में कैडिला हेल्थकेयर ने बताया कि कंपनी ने कर्नाटक के धारवाड़ में अपने इंटीग्रेटेड बायोलॉजिक्स R&D मैन्यूफैक्चरिंग सेंटर से ZyCoV-D वैक्सीन ड्रग के उत्पादन-आपूर्ति के लिए शिल्पा मेडिकेयर के साथ अपनी होल सब्सिडियरी कंपनी शिल्पा बायोलॉजिकल के साथ एक डेफिनेटिव एग्रीमेंट किया है.
Zee Business Hindi Live यहां देखें
कैडिला हेल्थकेयर (Cadila Healthcare) ने बताया कि ZyCoV-D वैक्सीन के टार्गेटेड प्रोडक्शन पर दोनों पार्टी की आपसी सहमति होगी.
कैडिला हेल्थकेयर ने कहा, कंपनी ZyCoV-D टेक्नोलॉजी को शिल्पा बायोलॉजिकल प्राइवेट लिमिटेड (SBPL) को ट्रांसफर करेगी. समझौते के तहत SBPL वैक्सीन के निर्माण के लिए जिम्मेदार होगी. जबकि कंपनी वैक्सीन के के फिलिंग, पैकेजिंग, डिस्ट्रीब्यूशन और मार्केटिंग के लिए जिम्मेदार होगी.
कैडिला हेल्थकेयर की ZyCoV-D दुनिया में ह्यूमन यूज के लिए बनी पहली डीएनए प्लास्मिड वैक्सीन (DNA plasmid vaccine) है, जिसे कैडिला ने कोरोना वायरस के खिलाफ स्वदेशी रूप से विकसित किया गया है.
ZyCoV-D को भारतीय दवा नियामक (Indian drug regulator) ने 20 अगस्त को आपातकालीन उपयोग प्राधिकरण (Emergency Use Authorisation) प्रदान किया था.
इसके पहले नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पाल ने एक बयान में कहा है कि जायडस कैडिला के वैक्सीन ZyCoV-D को देश के वैक्सीनेशन प्रोग्राम का हिस्सा बनाने को लेकर बात चल रही है. इसके लिए कई दौर की बातचीत हो चुकी है. वैक्सीन की कीमत इसमें एक प्रमुख मुद्दा है, जिसे लेकर जल्द ही कोई निर्णय लिया जाएगा.
कैडिला हेल्थकेयर के शेयर बीएसई पर 564.30 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा था, जो कि कंपनी के पिछली बंदी से 0.46 फीसदी कम है.