&format=webp&quality=medium)
बजट में पेश किया अगले दस साल का विजन (फाइल फोटो)
budget 2019: वित्त मंत्री ने सरकार का अगले 10 साल का विजय पेश किया. उन्होंने कहा कि अगले 8 साल में देश की अर्थव्यवस्था को 10 खरब डॉलर की इकोनॉमी बनाने की योजना है. वित्त मंत्री ने कहा कि अगले पांच सालों में देश की अर्थव्यव्था 05 खबर डॉलर की हो जाएगी. उन्होंने कहा कि यह पहली बार हाेगा जब कोई सरकार अगले दस सालों का विजन बता रही है.
इलेक्ट्रिक गाड़ियां होंगी अहम हिस्सा
वित्त मंत्री ने बजट में कहा कि आने वाले दिनों में लोग देश में इलेक्ट्रिक गाड़ियों में चलेंगे. इसके लिए इंतजाम किए जा रहे हैं. सरकार ने कहा कि 2030 तक इलेक्ट्रिक वाहन परिवहन का अहम हिस्सा होंगे. इससे जहां लोगों को परिवहन में आसानी होगी वहीं हमारी तेल पर निर्भरता घटेगा. पर्यावरण को भी इससे काफी फायदा होगा.
गांवों का होगा औद्योगीकरण
सरकार गांवों के औद्योगिकरण के लिए काम कर रही है. देश को एक औद्योगिक अर्थव्यव्था बनाने के लिए काम किया जा रहा है. इससे जहां गांवों में रोजगार के अवसर बढ़ने से पलायन रुकेगा वहीं लोगों की आय भी बढ़ेगी.