&format=webp&quality=medium)
ताजा फल और सब्जी खरीदने के लिए लोगों में ऑनलाइन खरीदारी का चलन तेजी से बढ़ रहा है. एक सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक, ताजा एवं गुणवत्तापूर्ण फल एवं सब्जियां खरीदने के लिए 44 प्रतिशत लोग ऑनलाइन मंचों पर विश्वास जताते हैं जबकि 56 प्रतिशत लोगों का मानना है कि परंपरागत ऑफलाइन माध्यम ही बेहतर है. खासकर महानगर में ऑनलाइन खरीदारी का क्रेज ज्यादा है.
दिल्ली-एनसीआर और मुंबई में फल एवं सब्जियों के साथ ही किराने का सामान बेचने वाले कृषि प्रौद्योगिकी स्टार्टअप ओटीपाई (Agritech startup Otipy) ने मई में 3000 से ज्यादा लोगों का ऑनलाइन सर्वे कराया था. मंच का उद्देश्य उपभोक्ताओं के खरीदारी को लेकर बदलते व्यवहार को जानना था. सर्वे के निष्कर्षों से पता चला कि कीमतों के मामले में 50 प्रतिशत उत्तरदाताओं को लगता है कि ऑफलाइन सस्ता है, जबकि शेष 50 प्रतिशत का मानना है कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर दरें कम हैं.
सर्वे के मुताबिक लगभग 36 प्रतिशत उत्तरदाता ताजे फलों और सब्जियों की तत्काल डिलीवरी चाहते थे, जबकि शेष ने 12 घंटों के अंदर डिलीवरी का विकल्प चुना. फल एवं सब्जियों की ऑनलाइन खरीद के पीछे सबसे बड़ी वजह सुविधा और समय की बचत हैं.
सर्वे में शामिल 43 प्रतिशत लोगों ने ऑर्गेनिक फ्रूट और वेजिटेबल्स को पसंद किया. 77 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने इसके लिए 15 फीसदी तक ज्यादा कीमत चुकाने को भी तैयार दिखे.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें