&format=webp&quality=medium)
Lok Sabha Elections Phase 1 Results 2024 Date: लोकतंत्र का महापर्व शुरू हो चुका है. आज शुक्रवार को पहले चरण के लिए वोटिंग की जा रही है. पहले चरण में 21 राज्यों की 102 सीटों के लिए मतदान डाले जाएंगे. इसके लिए वोटिंग शाम 6 बजे तक जारी रहेगी. वोट के बाद सभी को नतीजों का इंतजार रहेगा. आइए आपको बताते हैं कि पहले चरण के चुनाव के नतीजे कब आएंगे-
लोकसभा चुनाव 7 चरणों में संपन्न होंगे. 19 अप्रैल के बाद 26 अप्रैल को, फिर 7 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और फिर 1 जून को चुनाव होंगे. इसके बाद काउंटिंग की जाएगी. चुनाव आयोग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार वोट की काउंटिंग 4 जून को होगी और उसी दिन सभी चरणों के मतदान के नतीजे सामने आएंगे.
1- उत्तर प्रदेश: सहारनपुर, कैराना, मुज्जफनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, पीलीभीत और रामपुर.
2- राजस्थान: गंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनू, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और नागौर.
3- मध्य प्रदेश: सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा.
4- असम: काजीरंगा, सोनितपुर, तखीमपुर, डिबरुगढ़ और जोरहट.
5- बिहार: औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई.
6- महाराष्ट्र: रामटेक, नागपुर, भंडारा-गोंडिया, गढ़चिरौली चिमूर और चंद्रपुर.
7- छत्तीसगढ़ : बस्तर.
8- जम्मू-कश्मीर: ऊधमपुर.
9- अरुणाचल प्रदेश: अरुणाचल पश्चिम, अरुणाचल पूर्व.
10- मेघालय: शिलांग, तुरा.
11- त्रिपुरा: त्रिपुरा पश्चिम.
12- उत्तराखंड: टिहरी गढ़वाल, गढ़वाल, अल्मोडा, नैनीताल, उधमसिंह नगर और हरिद्वार.
13- मिजोरम
14- पुडुचेरी
15- तमिलनाडु: तिरुवल्लुर, चेन्नई ईस्ट, चेन्नई साउथ, चेन्नई सेंट्रल, श्रीपेरंबदूर, कांचीपुरम, अरक्कोणम, वेल्लोर, कृष्णागिरी, धर्मपुरी, तिरुवन्नामलाई, अरणी, विलुप्पुरम, कल्लाकुरिची, सलेम, नामक्कल, इरोड, तिरुप्पुर, नीलगिरी, कोयंबटूर, पोलाची, डिंडीगुल, करूर, तिरुचिरापल्ली , पेरम्बलुर, कुड्डालोर, चिदम्बरम, मयिलादुथुराई, नागपट्टिनम, तंजावुर, शिवगंगा, मदुरै, थेनी, विरुधुनगर, रामनाथपुरम, थूथुक्कुडी, तेनकासी, तिरुनेलवेली और कन्याकुमारी.
16- सिक्किम
17- नगालैंड
18- अंडमान और निकोबार
19- पश्चिम बंगाल: कूचबिहार, अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी.
20- मणिपुर
21- लक्षद्वीप