&format=webp&quality=medium)
BJP Manifesto Sankalp Patra: बीजेपी के घोषणापत्र में अच्छी शिक्षा, रोजगार की गारंटी, किसानों के लिए कई बड़े ऐलान
BJP Manifesto Sankalp Patra: भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में पार्टी मुख्यालय में भाजपा का घोषणापत्र जारी किया गया. इसमें युवा, किसान और महिलाओं के लिए कई बड़े ऐलान किए गए हैं.
युवाओं के लिए नए अवसर 27+ लाख करोड़ रुपये के निवेश के साथ, पीएम मुद्रा योजना के अंतर्गत 46 + करोड़ ऋण प्रदान करके रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर प्रदान किए गए. 7 आईआईटी, 16 ट्रिपल आईटी, 7 आईआईएम, 15 एम्स, 315 मेडिकल कॉलेज और 390 विश्वविद्यालय खुलने से युवाओं को उच्च शिक्षा के अपार अवसर मिल रहे हैं . 1.4 + करोड़ युवाओं को पीएम कौशल विकास योजना के अंतर्गत कौशल प्रशिक्षण से कुशल बनाया जा रहा है. भारत को दुनिया के तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप इकोसिस्टम के रूप में स्थापित किया. पेपर लीक की रोकथाम के लिए सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) विधेयक 2024 पारित किया. 280 एथलीटों को टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (TOPS) के अंतर्गत ओलंपिक और पैरालंपिक में प्रोत्साहन दिया, जिससे इन खेलों में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहतर हुआ.
हमारी सरकार गरीब कल्याण को समर्पित है.हम प्रत्येक गरीब परिवार को गरीबी से बाहर निकालने एवं गरिमापूर्ण जीवन स्तर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.पिछले दस वर्षों में हमने गरीब कल्याण के लिए जो कार्य किए हैं, उससे 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं.उनके जीवन स्तर में सुधार हुआ है. हमारी नीतियों एवं योजनाओं के केंद्र में गरीब का हित निहित है. गरीब के जीवन स्तर में सुधार, उनकी आय में वृद्धि और सम्मानपूर्ण जीवन हमारी प्रतिबद्धता है. अगले 5 वर्षों के लिए मुफ्त राशन हम 2020 से 80+ करोड़ परिवारों को मुफ्त राशन दे रहें है. हम अगले पांच वर्षों तक पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत मुफ्त राशन प्रदान करना जारी रखेंगे. गरीब की थाली को सुरक्षित रखेंगे हमने सब्जियों और दालों के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष (प्राइस स्टेबलाइजेशन फंड) स्थापित करके गरीब की थाली को सुरक्षित किया है. हम दाल, खाद्य तेलों और सब्जियों के उत्पादन में आत्मनिर्भर बनकर गरीब की थाली को सुरक्षित करने के प्रयासों को जारी रखेंगे. निःशुल्क और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं हमने आयुष्मान भारत के अंतर्गत गरीब परिवारों को 5 लाख रुपये तक का गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क स्वास्थ्य इलाज प्रदान किया है. हम आयुष्मान भारत और अन्य ऐसी पहलों का विस्तार करके नि:शुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं जारी रखेंगे.