कैबिनेट ने नीलांचल इस्पात निगम लिमिटेड में इक्विटी शेयरहोल्डिंग के सैद्धांतिक विनिवेश को मंजूरी दे दी है. इस बारे में जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि सरकार ने डिसइनवेस्टमेंट का अलग मॉडल अपनाया है. उन्होंने कहा कि डिसइनवेस्टमेंट का जो तरीका अपनाया जा रहा है उससे एक तरफ जहां श्रमिकों को अधिक फायदा होगा वहीं रोजगार को बढ़ावा मिलेगा. इस डिसइनवेटमेंट में पारदर्शिता का खास ध्यान रखा जा रहा है.