&format=webp&quality=medium)
Petrol-Diesel Price Today: नया साल शुरू हो चुका है. नए साल में भी तेल कंपनियां सस्ते पेट्रोल और डीजल का गिफ्ट नहीं दे रही हैं. हालांकि केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों को सस्ता करने की इच्छा जताई है लेकिन इसके लिए तेल कंपनियों से लगातार बातचीत जारी है. 2 जनवरी के लिए तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी कर दिया है. 2 जनवरी को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बदली हैं और कीमतें अभी भी वही हैं. यहां दिल्ली, मुंबई समेत दूसरे शहरों के यहां का भाव की जानकारी ले सकते हैं.
सरकार की ओर से जारी बयान के मुताबिक, देश में बहुत जल्द पेट्रोल और डीजल की कीमतों को संशोधित किया जा सकता है. सरकार का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड के भाव में गिरावट दिखने और क्रूड का भाव लगातार 80 डॉलर के नीचे बने रहने पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को संशोधित किया जाएगा.
केंद्र सरकार की तो ओर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों को नहीं बदला गया है लेकिन कुछ राज्यों ने कुछ समय पहले VAT में बढ़ोतरी करके पेट्रोल और डीजल की कीमतों को महंगा किया था. इन राज्यों में उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत दूसरे राज्य शामिल हैं.
शहर पेट्रोल डीजल
दिल्ली 96.72 89.62
बेंगलुरु 101.94 87.89
लखनऊ 96.57 89.76
नोएडा 96.79 89.96
गुरुग्राम 97.18 90.05
चंडीगढ़ 96.20 84.26
पटना 107.24 94.04
बता दें कि देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. हालांकि 22 मई 2022 से पेट्रोल और डीजल की कीमतों को नहीं बदला गया है. हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया जैसी कंपनी अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. घर बैठे भी आप तेल के भाव को चेक कर सकते हैं.
आप बड़ी आसानी से अपने शहर के पेट्रोल और डीजल की कीमतों को पता कर सकते हैं. इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एक SMS भेजना होगा. अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.