LPG Cylinder Price Today: दिवाली के बाद एलपीजी सिलेंडर पर मिली राहत, तेल कंपनियों ने इतने घटा दिए दाम

दीवाली से ठीक पहले 19 किलो के कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में 101.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी. हालांकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
LPG Cylinder Price Today: दिवाली के बाद एलपीजी सिलेंडर पर मिली राहत, तेल कंपनियों ने इतने घटा दिए दाम

दिवाली के बाद जहां एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ने की खबर आई थी, वहीं अब इसपर राहत मिली है. तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल सिलेंडर पर आज गुरुवार, 16 नवंबर, 2023 को कटौती की है. 19kg वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में हल्की राहत मिली है. तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने दाम में 57.50 रुपए की कमी की है. नई दर आज से लागू हो चुकी है.

दीवाली से ठीक पहले 19 किलो के कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में 101.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी. हालांकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

क्या हैं ताजा रेट?

Add Zee Business as a Preferred Source

नए बदलाव के बाद दिल्ली में 19 किलो के सिलेंडर की कीमत 1755.50 रुपये, कोलकाता में 1885.50 रुपये, मुंबई में 1728 रुपये और चेन्नई में 1942 रुपये प्रति सिलेंडर है.

LPG Rate

घरेलू सिलेंडर का क्या दाम है?

घरेलू सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं है. दिल्ली में 14.2 किलो के सिलेंडर की कीमत 903 रुपये, कोलकाता में 929 रुपये, मुंबई में 902.50 रुपये और चेन्नई में 918.50 रुपये प्रति सिलेंडर है.

RECOMMENDED

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6