LPG Cylinder Price Hike: अक्टूबर के पहले दिन लगा झटका, कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर हुआ 209 रुपये महंगा

LPG Cylinder Price Hike: तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 209 रुपये का इजाफा कर दिया है. अब दिल्ली में 19किग्रा वाला एलपीजी सिलेंडर 1731.5 रुपये में मिलेगा.
LPG Cylinder Price Hike: अक्टूबर के पहले दिन लगा झटका, कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर हुआ 209 रुपये महंगा

(Source: Reuters)

LPG Cylinder Price Hike: अक्टूबर के पहले दिन तेल कंपनियों ने बड़ा झटका दिया है. फेस्टिव सीजन के बीच में एलपीजी सिलेंडर के दाम 209 रुपये बढ़ा दिए गए हैं. हालांकि, ये बढ़ोतरी 19KG कॉमर्शियल सिलेंडरों में की गई है, घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कीमतें पहले जैसी ही रहेंगी. दिल्ली में अब 19 किग्रा वाला कॉमर्शियल सिलेंडर 1731.50 रुपये में मिलेगा.

किस शहर में क्या है दाम (LPG Cylinder Price)

दिल्ली में कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 209 बढ़ाई गई है, जिसके चलते अब ये 1522.50 रुपये के बजाए 1731.50 में मिलेगा. कोलकाता में 1636 रुपये के बजाए 1839.50 रुपये, मुंबई में 1482 रुपये के बजाए 1684 रुपये और चेन्नई में 1695 रुपये के बजाए 1898 रुपये में कॉमर्शिय गैस सिलेंडर मिलेगा.

LPG Price

सितंबर में 157 रुपये की मिली थी राहत

आपको बता दें कि इससे पहले सितंबर में तेल कंपनियों ने गैस सिलेंडर के दाम में 157 रुपये की कटौती की थी. मार्च के कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में ये पहला बड़ा इजाफा है. इसके पहले 1 मार्च, 2023 को कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 350 रुपये का इजाफा किया गया था.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

Add Zee Business as a Preferred Source