वित्त मंत्री ने कॉरपोरेट टैक्स घटाने का ऐलान किया. इस टैक्स को अध्यादेश लाकर कम किया जाएगा. इसके लिए आयकर एक्ट में बदलाव भी किए गए हैं. सरकार को इस ऐलान के बाद 1.45 लाख करोड़ का राजस्व घाटा होगा.
HDFC लिमिटेड के प्रबंध निदेशक केकी मिस्त्री ने कहा कि सरकार ने जो आज ऐलान किए हैं वे निश्चित ही देश की अर्थव्यवस्था में गति लाने के लिए मील का पत्थर साबित होंगे. (फाइल फोटो)