&format=webp&quality=medium)
देश की मौजूदा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नाम दर्ज हैं कई रिकॉर्ड्स, क्या आपको पता है? (Source- Reuters)
Union Budget 2023: देश की मौजूदा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (FM Nirmala Sitharaman) 1 फरवरी को बजट(Budget 2023) पेश करने जा रही हैं. निर्मला सीतारमण इस साल मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पांचवां बजट पेश करेंगी. वित्त मंत्री के रूप में बजट पेश करने वाली वो दूसरी महिला हैं. उनसे पहले इंदिरा गांधी ने 1970 में वित्त मंत्री के तौर पर बजट पेश किया था. लेकिन इस बीच वित्त मंत्री के तौर पर उन्होंने कई तरह के रिकॉर्ड कायम किए हैं. जानिए मौजूदा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नाम कौन-कौन से रिकॉर्ड दर्ज हैं.
निर्मला सीतारमण भारत की दूसरी महिला वित्त मंत्री हैं. उनसे पहले इंदिरा गांधी ने 1970-71 के बीच प्रधानमंत्री रहते हुए वित्त मंत्रालय अपने पास रखा था. लेकिन भारत की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री होने का गौरव निर्मला सीतारमण को प्राप्त हुआ है. पहली पूर्णकालिक महिला रक्षा मंत्री रहने का दर्जा भी सीतारमण के ही पास है.
निर्मला सीतारमण ने साल 2019 में वित्त मंत्री बनते ही ब्रिटिश काल से चली आ रही एक परंपरा को खत्म कर दिया था और बजट के कागजात को ब्रीफकेस या सूटकेस में लाने की बजाय वे लाल रंग की पोटली में लेकर संसद पहुंचीं.
पहला पेपरलेस बजट यानी डिजिटल बजट पेश करने वाली पहली वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण हैं. साल 2021 में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पूरी तरह से पेपरलेस डिजिटल बजट पेश किया गया. इसके बाद से बजट की कॉपी को छापने की परंपरा बंद हो गई.
सबसे लंबे बजट भाषण का रिकॉर्ड मौजूदा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नाम दर्ज है. 2020-21 का बजट पेश करते हुए 2 घंटे 42 मिनट लंबा भाषण दिया था. उस समय उन्होंने जुलाई 2019 में बनाए गए अपने ही 2 घंटे एवं 17 मिनट लंबे भाषण के रिकॉर्ड को ब्रेक किया था.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें