PM Kisan Yojana 18th Installment: पीएम किसान सम्मान निधि योजना ( PM Kisan Samman Nidhi Yojana) किसानों की समृद्धि में भागीदार बन रही है. इसके तहत किसानों को केंद्र सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष 2,000 रुपये की 3 समान किस्तों में 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है. इसके माध्यम से वह अपनी खेती संबंधित जरूरतों को पूरा करते हैं और आर्थिक रूप से सशक्त बन रहे हैं.
1/5किसानों को अब तक 17 किस्तें ट्रांसफर की जा चुकी है. अब किसान 18वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 18वीं किस्त की अगले महीने किसानों को मिल सकती है.
2/518वीं किस्त के 2,000 रुपये पाने के लिए किसानों को कुछ जरूरी काम करने हैं. अगर किसान इसे भूल गए तो उनके खाते में 18वीं किस्ते के पैसे नहीं आएंगे. पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Scheme) का पैसा पाने के लिए किसानों को ये 5 काम जरूर करने हैं. 1. नाम, उम्र, लिंग और कैटेगरी 2. आधार नंबर 3. बैंक अकाउंट नंबर और IFSC कोड 4. मोबाइल नंबर और 5. जमीन का रिकॉर्ड की जानकारी देनी है.
3/5इसके अलावा, पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) का फायदा लेने के लिए सभी पात्र किसानों को अपनी ई-केवाईसी, भू-सत्यापन और आधार लिंक करवाना अनिवार्य है ताकि उनकी किस्तें न रुके व उन्हें डिबीटी के माध्यम से सीधा बेनिफिट मिल सके.
4/5खुशहाल किसान, समृद्ध भारत. पीएम किसान पंजीकरण में देरी न होने दें, इन कारणों को जानकर आज ही सुधार करें और अपनी आर्थिक सहायता सुनिश्चित करें.
5/5पीएम किसान सम्मान निधि योजना की नामांकन प्रक्रिया आसान है. आप ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट http://pmkisan.gov.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रशन कर सकते हैं.