देश में बागवानी फसलों का चलन बढ़ा है. पारंपरिक फसलों से ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए अब ज्यादातर किसान फलों की खेती करने लगे हैं. इसी कड़ी में, बिहार सरकार शुष्क बागवानी योजना के तहत फलदार पौधे लगाने के लिए सब्सिडी दे रही है.
1/6बिहार सरकार शुष्क बागवानी योजना के तहत राज्य के किसानों को शुष्क खेती करने के लिए सरकार 50 फीसदी की सब्सिडी दे रही है. सूक्ष्म सिंचाई पद्धति (ड्रिप/ माइक्रो स्प्रिंकलर / मिनी स्प्रिंकलर) लगाने वाले किसानों के लिए कम सिंचाई वाले पौधे लगाने का सुनहरा अवसर है. (Image- Pixabay)
2/6सूक्ष्म सिंचाई आधारित शुष्क बागवानी योजना के तहत आंवला, बेर, जामुन, बेल, कटहल, अनार, नींबू और मीठा नींबू के पौधे लगाने पर मिलेगा 50% अनुदान राशि है. (Image- ICAR)
3/6बिहार सरकार ने इन फलदार पौधों की बागवानी के लिए प्रति हेक्टेयर 60,000 रुपये प्रति यूनिट लागत तय की है. इस पर किसानों को 30,000 रुपये प्रति हेक्टेयर सब्सिडी दी जाएगी. (Image- Pixabay)
4/6किसान जिनके पास 0.1 हेक्टेयर से 4 हेक्टेयर जमीन है, उन्हें फलदार पौधे जैसे आंवल, बेर, जामुन, बेल, कटहल, अनार, नींबू और मीठा नींबू पर सब्सिडी मिलेगी. (Image- Pixabay)
5/6पौधे सामाग्री सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर फ्रूट्स, देसरी, वैशाली से उपलब्ध कराया जाएगा. शुष्क बागवानी योजना का लाभ लेने के लिए सूक्ष्म सिंचाई लगवाना जरूरी है. (Image- Pixabay)
6/6ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आप https://horticulture.bihar.gov.in/HORTMIS/PMKSY_DryLand-Horti/ShuskBagwaniOnlineApp2022.aspx पर विजिट करें. अधिक जानकारी के लिए संबंधित जिला के सहायक निदेशक उद्यान से संपर्क करें