बड़ी राहत! यहां किसानों के खाते में पैसे जमा कराएगी सरकार, फसल के नुकसान की होगी भरपाई

मार्च के महीने में बेमौसम बरसात, आंधी और ओलावृष्टि से रबी फसलें चौपट हो गई हैं. इससे किसानों को भारी नुकसान पहुंचा है. मुसीबत की इस घड़ी में किसानों को राहत देने के लिए बिहार सरकार (Bihar Government) आगे आई है. राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के अलग-अलग जिलों में ओलावृष्टि से हुई फसल के नुकसान का सर्वेक्षण और आंकलन कर किसानों को तुरंत राहत पहुंचाने का निर्देश आपदा प्रबंधन विभाग और कृषि विभाग को दिया है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6