Agri Business Idea: आजकल खेती से जुड़े कमाई के अवसर बन रहे हैं. केंद्र के साथ राज्य सरकारें भी खेती के जरिए रोजगार देने का प्रयास कर रही है. इसी कड़ी में, बिहार सरकार बीज वितकर (Seed Distributor) बनने का सुनहरा मौका दे रही है. आप बीज वितरक बनकर अच्छी कमाई कर सकते हैं. (Image- Bihar Gov)
1/5कृषि उत्पादन में बीज की महत्ता को देखते हुए राज्य के किसानों को हाई क्वालिटी का प्रमाणित बीज उचित दर, उचित समय और उचित स्थान पर मुहैया कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा बीज निगम क्रियाशील है. (Image- Bihar Gov)
2/5बिहार राज्य बीज निगम के जिला स्तरीय बीज वितरक बनने का सुनहरा अवसर मौका है. इसके लिए बिहार राज्य बीज निगम ने आवेदन मंगाए हैं. बीज वितरक बनने के लिए आप http://brbn.bihar.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. (Image- Bihar Gov)
3/5बीआरबीएन (BRBN) ने किशनगंज, सुपौल, अररिया, सहरसा, कटिहार, बांका, खगड़िया, मधेपुरा, अरवल, सिवान, बेगूसराय, जमुई, लखीसराय और मूंगेर जिला में जिला बीज वितरक (Distributor) बनने के आवेदन मंगाए हैं. (Image- Pexels)
4/5आवेदक के आधार कार्ड और पैन कार्ड की फोटो कॉपी, ₹ 1500 आवेदन शुल्क, 2000 क्विंटल क्षमता का गोदाम का खुद की स्थिति में कागजात की फोटो कॉपी और किराये पर गोदाम होने की स्थिति में कॉन्ट्रैक्ट पेपर की फोटो कॉपी, पुलिस अधीक्षक स्तर चरित्र प्रमाण-पत्र की जरूरत होगी.
5/5सीड डिस्ट्रीब्यूटर बनने के लिए पहले चरण में आवेदन की अंतिम तारीख 15 सितंबर 2023 तक है. दूसरे चरण में आवेदन की अंतिम तारीख 15 अक्टूबर 2023 तक है और तीसरे चरण में आवेदन की अंतिम तारीख 15 नवंबर 2023 तक है. (Image- Pexels)