&format=webp&quality=medium)
केंद्रीय कैबिनेट ने त्योहारों के बीच किसानों को खुशखबरी दी है. कैबिनेट और CCEA आज रबी फसल के MSP बढ़ाने पर फैसला लिया है. कैबिनेट ने रबी की फसलों पर मिनिमम सपोर्ट प्राइस (MSP) 2-7 पर्सेंट बढ़ाया गया है. सबसे ज्यादा गेहूं और मसूर की फसल पर फायदा हुआ है. कैबिनेट ने आज Wheat, Barley, Masur , Rapeseed Mustard, Safflower और चना के MSP पर फैसला किया है.
कैबिनेट ने की ओर से जारी रिलीज के मुताबिक, सीजन 2024-25 के विपणन के लिए सभी अनिवार्य रबी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) सरकार ने मार्केटिंग के लिए रबी फसलों की एमएसपी बढ़ा दी है. मसूर के लिए एमएसपी में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई है (मसूर) 425 रुपये प्रति क्विंटल, उसके बाद रेपसीड और सरसों 200 रुपये प्रति क्विंटल. गेहूं और कुसुम के लिए 150 रुपये प्रति क्विंटल स्वीकृत किया गया. जौ और चने के लिए 115 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी और क्रमशः 105 रूपये प्रति कुन्तल स्वीकृत किया गया है. यानी Wheat और मसूर में सबसे ज़्यादा 7 पर्सेंट का इजाफ़ा हुआ है. गेंहू में 150 रुपये प्रति क्विंटल MSP, चने के लिए 105 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है.
ऑयल सीड के MSP पर 3.5 पर्सेंट से 4 पर्सेंट की बढ़ोतरी हुई है और चने के MSP पर 2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. रबी फसलों की MSP पर पिछले दिनों कैबिनेट नोट भेजा गया था. कृषि लागत एवं मूल्य आयोग (CACP) ने 3-9% बढ़ोतरी की सिफारिश की थी.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें