इस बिजनेस से होगी बंपर कमाई, शुरू करने के लिए सरकार दे रही पैसे, चूके तो पछताते रह जाएंगे

Business Idea: खुद का बिजनेस करना ज्यादातर लोगों का सपना होता है. लेकिन ज्यादा लागत की वजह से लोग बिजनेस शुरू नहीं कर पाते हैं. अगर आपका भी सपना अपना बिजनेस करने का है तो यह खबर आपके लिए है.
इस बिजनेस से होगी बंपर कमाई, शुरू करने के लिए सरकार दे रही पैसे, चूके तो पछताते रह जाएंगे

बंपर कमाई के लिए सरकार दे रही भारी सब्सिडी. (Image- Canva)

Business Idea: खुद का बिजनेस करना ज्यादातर लोगों का सपना होता है. लेकिन ज्यादा लागत की वजह से लोग बिजनेस शुरू नहीं कर पाते हैं. अगर आपका भी सपना अपना बिजनेस करने का है तो यह खबर आपके लिए है. दरअसल, बिहार सरकार मछली पालन (Fish Farming) के जरिए कमाई करने का मौका दे रही है. इसके लिए, राज्य सरकार तालाब में मछली पालन के लिये मशीनरी के साथ-साथ हैचरी में मछली पालन करने के लिए 70% तक सब्सिडी दे रही है. यानी आप सरकारी मदद से मछली पालन का बिजनेस शुरू कर तगड़ी कमाई कर सकते हैं.

मछली पालन एक मुनाफे का बिजनेस है. इससे अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है. मछली प्रोटीन और विटामिन का एक बेहतरीन स्रोत है, इसलिए लोग इसे खाने के लिए प्रमुखता से उपयोग में लाते हैं. सरकार का भी फोकस मछली पालन पर होने की वजह से यह एक प्रॉफिटेबल बिजनेस है.

Add Zee Business as a Preferred Source

70 फीसदी मिल रही सब्सिडी

बिहार सरकार 'जलाशय मात्स्यिकी विकास योजना' के तहत मछली पालन का बिजनेस करने वालों को बंपर सब्सिडी ऑफर कर रही है. पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, बिहार सरकार सभी वर्गों के लाभुकों को यूनिट लागत का 70% सब्सिडी दे रही है. बाकी राशि लाभार्थी के द्वारा बैंक लोन या खुद वहन किया जाएगा.

Fish Farming Business

पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, बिहार सरकार के मुताबिक, मत्स्य अंगुलिका संचयन (हेक्टेयर में) यूनिट की लागत 60,000 रुपये प्रति हेक्टेयर निर्धारित की गई है. वहीं जलाशय में केज बनाने के लिए 3 लाख रुपये प्रति केज और जलाशय में पेन बनाने के लिए 10.50 लाख रुपये प्रति पैन निर्धारित की गई है. इस पर सभी लाभुकों को 70% सब्सिडी दी जाएगी.

यहां करें आवेदन

बिहार पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की ओर से चलाई जा रही जलाशय मत्स्यिकी विकास योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं. आवेदक fisheries.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 31.07.2023 तक है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6