&format=webp&quality=medium)
YSR Rythu Bharosa-PM Kisan scheme: पीएम-किसान (PM-Kisan) के बाद किसानों को एक और शानदार तोहफा मिला है. आंध्र प्रदेश सरकार ने वाईएसआर रायथू भरोसा-पीएम किसान योजना के लिए 1090.76 करोड़ रुपये की राशि जारी की है. राज्य सरकार ने 51.12 लाख किसानों के खाते में तीसरी किस्त के रूप में 2,000 रुपये डाले.
आपको बता दें कि पीएम-किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan Samman Nidhi Yojana) के तहत केंद्र सरकार ने 27 फरवरी को किसान सम्मान निधि की 13वीं किस्त जारी की थी. इसके तहत देश के करीब 8 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में किस्त के 2,000 रुपये ट्रांसफर किए गए.
ये भी पढ़ें- MBA करने के बाद 2 महीने की ली ट्रेनिंग, खीरा की खेती से बन गया करोड़पति, जानिए सफलता की कहानी

इसके अलावा, राज्य सरकार ने गुंटूर जिले के तेनाली में दिसंबर 2022 के दौरान मंडौस चक्रवात के कारण अपनी फसल गंवाने वाले 91,237 कृषि और बागवानी किसानों को रबी 2022 की इनपुट सब्सिडी के तहत 76.99 करोड़ रुपये की राशि जारी की.
वाईएसआर रायथु भरोसा (YSR Rythu Bharosa) आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा किसानों की आर्थिक सहायता करने के लिए शुरू किया गया एक कार्यक्रम है. इसके तहत सरकार किसानों के खाते में तीन किस्तों में प्रति वर्ष ₹13,500 की राशि जमा करती है. इसमें राज्य सरकार का योगदान ₹7500 रुपये होता है जबकि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में केंद्र का ₹6000 का योगदान देता है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें