Dividend Stocks: लॉजिस्टिक सर्विस देने वाली कंपनी Aegis Logistics ने 125% डिविडेंड का ऐलान किया है. वित्त वर्ष 2024-25 के लिए कंपनी की तरफ से अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया गया है.
1/4Dividend Stocks: देश की लीडिंग प्राइवेट LPG इंपोर्टर एंड हैंडलर Aegis Logistics ने FY24-25 के लिए डिविडेंड का ऐलान किया है. कंपनी ने शेयर होल्डर्स के लिए अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है.
2/4BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, Aegis Logistics ने 1 रुपए के फेस वैल्यु पर 125% यानी 1.25 रुपए प्रति शेयर के डिविडेंड का ऐलान किया है.
3/4Aegis Logistics के लिए डिविडेंड यील्ड 1.25% है. इसका मतलब अगर कोई निवेशक इस स्टॉक में 10000 रुपए का निवेश करता है तो हर साल उसे डिविडेंड के रूप में 125 रुपए मिलेंगे.