&format=webp&quality=medium)
Delete Paytm Account: फोन खो जाने पर कोई चिंता नहीं, ऐसे डिलीट करें Paytm Account
Delete Paytm Account: कई बार ऐसा होता है कि हमारा फोन कहीं खो जाता है या फिर चोरी हो जाता है. इस स्थिति में हम लोग काफी परेशान हो जाते हैं. क्योंकि हमारे फोन में बैंक से जुड़े सभी पर्सनल डीटेल्स होते हैं. हमारे सभी डिटेल्स हमारे फोन में ही सेव रहता है. फिर चाहें वो पासवर्ड हो या फिर UPI Payment डिटेल्स. ऐसे में किसी गलत इंसान के हाथ फोन लग जाए तो कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं. आज हम आपको बताएंगे कि फोन खो जाने या चोरी हो जाने की स्थिति में आप कैसे अपने Paytm Account को डिलीट कर सकते हैं. Paytm में मिलते हैं कई फीचर्स Paytm एक लोकप्रिय पेमेंट ऐप है. इसमें रुपये ट्रांसफर करने से लेकर ऑनलाइन शॉपिंग करने तक, कई सुविधाएं मिलती हैं. इसके जरिए मोबाइल रीचार्ज, बिजली बिल और मूवी टिकट आदि भी बुक कर सकते हैं. Paytm अकाउंट को डिलीट करने का तरीका paytm यूजर्स iPhone और Android दोनों डिवाइस से अपना अकाउंट डिलीट कर सकते हैं Android के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स
बैंक अकाउंट डिलीट करने का भी मिलता है ऑप्शन अगर आप अपना पेटीएम अकाउंट डिलीट नहीं करना चाहते हैं तो आप ऐप से लिंक अकाउंट को डिलीट कर सकते हैं. इसके लिए आपको UPI & Payment Settings में जाना होगा. अब जो अकाउंट रिमूव करना चाहते हैं, उसके लिए Remove account पर क्लिक कर दें. फिर आपको yes पर क्लिक करके इसे कन्फर्म करना होगा. ऐसा करते ही लिंक अकाउंट डिलीट हो जाएगा.