Panasonic ने लॉन्च किए फुल-फ्रेम मिररलेस कैमरे Lumix S1 और S1

ल्यूमिक्स एस1 और एस1 आर सीरीज के कैमरों में क्रमश: 24 एमपी और 47.3 एमपी फुल फ्रेम सीएमओएस सेंसर लगे हैं. पैनासोनिक का दावा है कि ये कैमरे ए-माउंट स्टैंडर्ड पर आधारित हैं और इनसे शानदार तस्वीरें मिलती हैं.
Panasonic ने लॉन्च किए फुल-फ्रेम मिररलेस कैमरे Lumix S1 और S1

पैनासोनिक ने भारतीय बाजार में अपने पहले फुल फ्रेम मिररलेस ल्यूमिक्स एस सीरीज कैमरों को लॉन्च किया है. (फोटो- Panasonic)

पैनासोनिक ने भारतीय बाजार में अपने पहले फुल फ्रेम मिररलेस ल्यूमिक्स एस सीरीज कैमरों को लॉन्च किया है. कम्पनी ने इन कैमरों के दो मॉडल-ल्यूमिक्स एस1 और एस1 आर पेश किए हैं.

ल्यूमिक्स एस-1 की कीमत 1,99,000 रुपये है. यह कैमरा 24-105एमएम एफ4 लेंस से लैस होने के बाद 2,67,000 रुपये का होगा. दूसरी ओर, एस1 आर की कीमत 2,99,000 (बॉडी) है जबकि 24-105एमएम एफ4 लेंस के साथ इसकी कीमत 3,67,990 रुपये होगी.

ल्यूमिक्स एस1 और एस1 आर सीरीज के कैमरों में क्रमश: 24 एमपी और 47.3 एमपी फुल फ्रेम सीएमओएस सेंसर लगे हैं. पैनासोनिक का दावा है कि ये कैमरे ए-माउंट स्टैंडर्ड पर आधारित हैं और इनसे शानदार तस्वीरें मिलती हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

Panasonic launches Camera

पैनासोनिक इंडिया के बिजनेस चीफ संदीप सहगल ने कहा कि नया ल्यूमिक्स सीरीज शानदार कंट्रोल, रग्ड डिजाइन के लिए जाना जाएगा. यह हेवी-फील्ड यूज के लिए उपयुक्त है. यह लम्बे समय तक सेवाएं देगा और पेशेवर फोटेग्राफी और वीडियोग्राफी को नया आयाम देने में सक्षम है.

Panasonic launches Camera

ल्यूमिक सीरीज इंडस्ट्री-लीडिंग वीडियो रिकार्डिंग परफार्मेस के साथ आता है. यह इफेक्टिव इमेज स्टेबलाइजर से लैस है. इसमें रिच ग्रेडेशन है और यह सुपीरियर कलर रीप्रोडक्शन के लिए सक्षम है.

पैनासोनिक इंडिया एवं दक्षिण एशिया के अध्यक्ष एवं सीईओ मनीष शर्मा ने बताया कि इमेज इंडस्ट्री की मांग काफी जटिल है. यहां काफी कुछ करने की जगह है और इसी को देखते हुए हम एक क्रांतिकारी प्रॉडक्ट लेकर आए हैं. हमने हमेशा अपने ग्राहकों को सबसे पहले और सबसे नया देने में यकीन किया है और ल्यूमिक्स एस1 और एस1 आर हमारी इसी प्रतिबद्धता का उदाहरण हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6