&format=webp&quality=medium)
Multibagger Railway PSU Stock
Multibagger Railway PSU Stock: सरकारी रेलवे कपंनी रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) के स्टॉक में मूवमेंट देखा जा रहा है. बुधवार (20 दिसंबर) को स्टॉक में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. लंबी अवधि में निवेशकों के लिए मल्टीबैगर रहा है. सरकारी रेल कंपनी RVNL को एक बड़ा रेलवे प्रोजेक्ट मिलने जा रहा है. इसका असर आगे स्टॉक में देखने को मिल सकता है. Railway PSU को 123 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट के लिए L1 बिडर बनी है.
Rail Vikas Nigam Ltd करीब 123 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट के लिए L1 बिडर है. यह ज्वाइंट वेंचर KRDCL-RVNL प्रोजेक्ट के लिए L1 बिडर घोषित हुई है. इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत कंपनी ने वर्कला शिवगिरी रेलवे स्टेशन (केरल) के रीडेवलपमेंट की बोली जीती है. यह ऑर्डर 30 महीने में पूरा किया जाएगा. JV में कंपनी का हिस्सा 49% है, वहीं शेष 51% हिस्सा KRDCL का है.
RVNL का शेयर निवेशकों के लिए लंबी अवधि में मल्टीबैगर रहा है. यह शेयर 2023 में अबतक 165 फीसदी से ज्यादा की तेजी दिखा चुका है. बीते 6 महीने में शेयर करीब 50 फीसदी की तेजी दिखा चुका है. बीते 5 साल की परफॉर्मेंस देखें तो शेयर में 800 फीसदी से ज्यादा की तेजी रही है. BSE पर कंपनी का मार्केट कैप 38,260 करोड़ के आसपास है. स्टॉक का 52 वीक हाई 199.35 रुपये और 52 वीक लो 56.15 रुपये है.
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. यहां निवेश की सलाह नहीं है. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)