MiniRatna Power PSU में सरकार बेचेगी 3.5% स्‍टेक, सस्‍ते में शेयर खरीदने का मौका; 1 साल में 75% उछला स्‍टॉक

MiniRatna PSU NHPC OFS: सरकार ऑफर फार सेल (OFS) के जरिए एनएचपीसी में 3.5 फीसदी स्‍टेक बेचेगी. यह स्‍टेक सेल 18-19 जनवरी को की जाएगी. OFS के लिए फ्लोर प्राइस 66 रुपये प्रति शेयर तय किया है.
MiniRatna Power PSU में सरकार बेचेगी 3.5% स्‍टेक, सस्‍ते में शेयर खरीदने का मौका; 1 साल में 75% उछला स्‍टॉक

MiniRatna PSU NHPC OFS 

MiniRatna PSU NHPC OFS: सरकार ने पावर सेक्‍टर की मिनीरत्‍न PSU कंपनी NHPC में हिस्‍सेदारी बेचने जा रही है. सरकार ऑफर फार सेल (OFS) के जरिए एनएचपीसी में 3.5 फीसदी स्‍टेक बेचेगी. यह स्‍टेक सेल 18-19 जनवरी को की जाएगी. OFS के लिए फ्लोर प्राइस 66 रुपये प्रति शेयर तय किया है. 17 जनवरी 2024 को NHPC का शेयर 73.25 रुपये (NHPC Share Price) पर बंद हुआ था. इस तरह मौजूदा भाव से करीब 10 फीसदी डिस्‍काउंट पर निवेशकों को शेयर मिल रहा है.

NHPC OFS: 35.16 करोड़ तक शेयर बेचेगी सरकार

डिपार्टमेंट ऑफ इन्‍वेस्‍टमेंट एंड पब्लिक एसेट मैनजमेंट दीपम (DIPAM) के मुताबिक, OFS के जरिए NHPC में सरकार 35.16 करोड़ तक शेयर बेचेगी. OFS में बेस साइज 2.5 फीसदी (25.1 करोड़ शेयर) और ग्रीन शू 1% (10 करोड़ शेयर) का है. सरकार OFS के माध्यम से 2000 से 3500 करोड़ तक जुटाएगी. 18-19 जनवरी को OFS खुला रहेगा. नॉन रिटेल निवेशकों के लिए 18 जनवरी को OFS खुलेगा. वहीं 19 जनवरी को रिटेल निवेशक भाग ले सकेंगे.

Add Zee Business as a Preferred Source

NHPC Share Price History

NHPC का शेयर बुधवार (17 जनवरी) को 1.24 फीसदी की बढ़त लेकर 73.25 रुपये पर बंद हुआ था. बीते एक साल में इस Power PSU Stock ने निवेशकों को करीब 75 फीसदी का दमदार रिटर्न दिया है. बीते 6 महीने में यह शेयर 60 फीसदी से ज्‍यादा उछल चुका है. पांच साल की बात करें तो इ सरकारी शेयर में निवेशकों को करीब 200 फीसदी का रिटर्न रहा है. 52 वीक हाई 75.30 और लो 37.75 है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6