Maruti Suzuki ने दिया ग्राहकों को झटका! Swift समेत इस मॉडल के बढ़ाए दाम, 25000 रुपए तक हुई महंगी

कारों के दाम में हुए बदलाव आज यानी 10 अप्रैल से ही लागू हो जाएंगे. कीमतों में 25000 रुपए तक का इजाफा किया जा रहा है.
Maruti Suzuki ने दिया ग्राहकों को झटका! Swift समेत इस मॉडल के बढ़ाए दाम, 25000 रुपए तक हुई महंगी

देश की दिग्गज ऑटो कंपनी मारुति सुजुकी ने बुधवार को प्राइस हाइक ऐलान किया है. इसके तहत कंपनी की कुछ गाड़ियां महंगी हो जाएंगी. कारों के दाम में हुए बदलाव आज यानी 10 अप्रैल से ही लागू हो जाएंगे. कीमतों में 25000 रुपए तक का इजाफा किया जा रहा है. कंपनी ने इसकी जानकारी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) को भेजी गई डीटेल्स में दी. खबर के बाद शेयर में करीब सवा फीसदी तक फिसल गया है.

महंगी होंगे मारुति की ये कारें

मारुति सुजुकी ने कहा कि 10 अप्रैल, 2024 से स्विफ्ट और चुनिंदा ग्रैंड विटारा वैरियंट महंगी हो जाएंगी. इसके तहत मारुति स्विफ्ट के दाम 25000 रुपए बढ़ जाएंगे. ग्रैंड विटारा सिग्मा वैरियंट के दाम में 19000 रुपए तक की बढ़ोतरी की जाएगी. खबर के बाद शेयर BSE पर करीब सवा फीसदी की गिरावट के साथ 12683 रुपए के पास ट्रेड कर रहा है.

Add Zee Business as a Preferred Source

मार्च में मारुति के दमदार प्रदर्शन

मारुति सुजुकी ने मार्च में 10 फीसदी से ज्यादा पैसेंजर व्हीकल बेचे हैं. यानी सालाना आधार पर कुल PV बिक्री 1.70 लाख से बढ़कर 1.87 लाख यूनिट हो गई है. घरेलू PV बिक्री 15% बढ़कर 1.61 लाख यूनिट हो गई है. हालांकि, PV एक्सपोर्ट 14% घटकर 25,892 यूनिट रही. बाजार को दी जानकारी के मुताबिक FY24 में 21.35 लाख गाड़ियों की रिकॉर्ड बिक्री की.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6