बाजार में तूफानी तेजी में आई एक और खुशखबरी, इस कंपनी ने किया 600% डिविडेंड का ऐलान

Maharashtra Scooters ने BSE पर एक रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया है कि कंपनी के बोर्ड डायरेक्टर्स ने FY24 के लिए 10 रुपए शेयर के फेस वैल्यू पर 60 रुपये प्रति शेयर (600%) डिविडेंड का ऐलान किया है.
बाजार में तूफानी तेजी में आई एक और खुशखबरी, इस कंपनी ने किया 600% डिविडेंड का ऐलान

Bajaj Holdings ग्रुप की टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी Mahrashtra Scooters ने मंगलवार को अपने निवेशकों को खुश होने का मौका दिया है. कंपनी ने बंपर डिविडेंड देने का ऐलान किया है. इसके साथ बाजार की तेजी में निवेशकों अच्छे मुनाफे की गारंटी मिल गई है.

कितने डिविडेंड का हुआ है ऐलान?

Maharashtra Scooters ने BSE पर एक रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया है कि कंपनी के बोर्ड डायरेक्टर्स ने FY24 के लिए 10 रुपए शेयर के फेस वैल्यू पर 60 रुपये प्रति शेयर (600%) डिविडेंड का ऐलान किया है.

Add Zee Business as a Preferred Source

क्या है डिविडेंड और रिकॉर्ड डेट?

कंपनी ने बताया है कि डिविडेंड डेट 26 जुलाई और/या 27 जुलाई रखी गई है. वहीं, रिकॉर्ड डेट 28 जून, 2024 रखी गई है.

स्टॉक उछला (Maharashtra Scooters share price)

डिविडेंड की खबरों के बीच कंपनी के स्टॉक प्राइस में भी तगड़ा उछाल आया है. दोपहर 01:27 के आसपास शेयर 2.11% की तेजी के साथ 8,076 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा था. इसके पहले शेयर ने 8,172 रुपये का लेवल भी छुआ. मंगलवार को यह 7,909.05 रुपये पर बंद हुआ था.

बजाज होल्डिंग ग्रुप की ये कंपनी 2 और 3-व्हीलर्स इंडस्ट्री के लिए काम करती है. कंपनी इंडस्ट्री के लिए प्रेशर डाई, जिग्स, फिक्स्चर्स और कंपोनेंट्स वगैरह बनाती और बेचती है. ऑटो कंपोनेंट के अलावा, कंपनी ने टेलीकॉम सेगमेंट, जेनरेटर सेगमेंट, इलेक्ट्रकिल व्हीकल सेगमेंट और LED लाइट पार्ट्स में भी विस्तार किया है. कंपनी एक कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) है, जिससे इसका मिनिमम 90% असेट बजाज होल्डिंग में इन्वेस्टेड है और एक्युमुलेटेड सरप्लस डेट और दूसरे इन्स्ट्रूमेंट्स में लगा हुआ है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6