लाइव गेम स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ट्विच 500 कर्मचारियों की करेगा छंटनी, कोरिया में ट्विच बिजनेस बंद करने का फैसला

Twitch Lay Off: अमेजन के स्वामित्व वाला लाइव गेम स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ट्विच ने छंटनी की घोषणा की है. कंपनी ने कथित तौर पर कहा है कि इस सप्ताह अपने 35 प्रतिशत कार्यबल यानी लगभग 500 कर्मचारियों की छंटनी कर रहा है.
लाइव गेम स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ट्विच 500 कर्मचारियों की करेगा छंटनी, कोरिया में ट्विच बिजनेस बंद करने का फैसला

लाइव गेम स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ट्विच 500 कर्मचारियों की करेगा छंटनी, कोरिया में ट्विच बिजनेस बंद करने का फैसला
 

Twitch Lay Off: अमेजन के स्वामित्व वाला लाइव गेम स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ट्विच ने छंटनी की घोषणा की है. कंपनी ने कथित तौर पर कहा है कि इस सप्ताह अपने 35 प्रतिशत कार्यबल यानी लगभग 500 कर्मचारियों की छंटनी कर रहा है. ट्विच ने पिछले साल कई कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था और अत्यधिक लागत के कारण दक्षिण कोरिया में अपनी सेवा बंद कर दी थी. कंपनी ने पिछले साल 400 कर्मचारियों को निकाला ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, नई नौकरी में कटौती की घोषणा बुधवार को की जा सकती है.इससे पहले, जब ट्विच के सह-संस्थापक और सीईओ एम्मेट शीयर ने नए सीईओ डैन क्लैंसी को नियुक्त किया, तो कंपनी ने 400 कर्मचारियों को निकाल दिया. अमेजन ने पिछले साल के अंत में 180 कर्मचारियों की छंटनी की थी. उन्होंने अपने क्राउन चैनल, अमेजन द्वारा संचालित ट्विच प्रोग्रामिंग को बंद कर दिया और अपने गेम ग्रोथ ग्रुप को बंद कर दिया. कोरिया में ट्विच बिजनेस को बंद करने का फैसला पिछले महीने, ट्विच ने कहा था कि वह देश में हाई नेटवर्क यूजर सर्विस के कारण इस साल फरवरी में अपनी दक्षिण कोरियाई सेवा बंद करने की योजना बना रही है. क्लैंसी ने कहा कि कंपनी ने 27 फरवरी, 2024 को कोरिया में ट्विच बिजनेस को बंद करने का फैसला लिया है. दक्षिण कोरिया में ट्विच को संचालित करने की लागत बहुत ज्यादा थी और कंपनी ने व्यावसायिक लागत को कम करने के लिए सर्विस पर वीडियो क्वालिटी को समायोजित करने जैसे महत्वपूर्ण प्रयास किए. पिछले साल नवंबर में, प्लेटफॉर्म ने दक्षिण कोरिया में अपनी वीडियो-ऑन-डिमांड सर्विस को निलंबित कर दिया था, जिसे देश के कंट्रोवर्शियल नेटवर्क यूजेस फीस के विरोध के रूप में देखा गया था. Twitch क्या है? Twitch आज इंटरनेट पर सबसे लोकप्रिय लाइव-स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म है. यह प्लेटफ़ॉर्म हाल के वर्षों में तेजी से विकसित हुआ है. ट्वीच को 2011 में लॉन्च किया किया था तब ये केवल गेम के लिए था, लेकिन आज के दौर में संगीत, खेल, टॉक शो जैसे अन्य प्लेटफॉर्म मौजूद हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source