&format=webp&quality=medium)
(Representational)
UCO Bank hikes MCLR: सरकारी क्षेत्र के यूको बैंक (UCO Bank) ने अपने बेंचमार्क लेंडिंग रेट (MCLR) में 5 बेसिस प्वाइंट का इजाफा किया है. अलग-अलग टेन्योर पर ब्याज दरें बढ़ाई गई हैं. नई ब्याज दरें 10 जून 2023 से लागू हो गईं. सरकारी बैंक की ओर से मार्जिन कॉस्ट लेंडिंग रेट्स (MCLR) में बढ़ोतरी के बाद इस बेंचमार्क रेट से लिंक्स टर्म लोन की EMIs बढ़ जाएगी.
बैंक की ओर से जारी बयान के मुताबिक, एक साल के टेन्योर के लिए ब्याज दरें 8.60 फीसदी से बढ़कर 8.65 फीसदी हो गई हैं. ओवरनाइट के लिए MCLR 7.85 फीसदी से बढ़कर 7.90 फीसदी हो गया है. इसी तरह, एक महीने के लिए MCLR 8.05 फीसदी से बढ़कर 8.10 फीसदी हो गया है. 6 महीने के लिए MCLR 8.65 फीसदी और 3 महीने के लिए 8.25 फीसदी पर बरकरार है.

बता दें कि मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट्स (MCLR) वह न्यूनतम दर है जिसपर बैंक लोन देते हैं. आरबीआई ने अलग-अलग तरह के लोन के इंटरेस्ट रेट को निर्धारित करने के लिए 2016 में एमसीएलआर रेट को शुरू किया था. MCLR रेट के घटने या बढ़ने से ग्राहकों के लोन की ईएमआई तय होती है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें