Modi government4:19 PM IST
&format=webp&quality=medium)
भारतीय रिजर्व बैंक की अगली मोनटरी पॉलिसी की समीक्षा 4 अक्टूबर को होनी है. (रॉयटर्स)
देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई अपने फ्लोटिंग रेट लोन को एक्टर्नल बेंचमार्क के तौर पर 1 अक्टूबर 2019 से रेपो रेट से जोड़ने जा रहा है. कस्टमर को इस नए नियम से फायदा भी मिलने वाला है. नए नियम का असर आपके होम लोन, बिजनेस लोन और रिटेल लोन पर पड़ना तय है. रेपो रेट वह ब्याज दर है जिस पर रिजर्व बैंक कम समय के लिए कॉमर्शियल बैंकों को लोन देता है. ऐसे में अगर आप भी फ्लोटिंग रेट पर एसबीआई से लोन लेने वाले हैं तो आपके लिए यह समझना जरूरी है कि इसका आप पर कितना असर होगा और क्या बदलाव आएगा.
ज़ी बिज़नेस LIVE TV देखें: