अगर आप कार खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो भारीतय स्टेट बैंक (SBI) आपके लिए आकर्षक ऑफर लाया है. अगर आप इलेक्ट्रिक व्हीकल EV खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो SBI के ऑफर के तहत आप टाटा नेक्सन (Tata Nexon EV) खरीद सकते हैं. वहीं हाल ही में लांच हुई हुंडई औरा (Hyundai AURA) और टाटा अल्ट्रोज़ (Tata Altroz) की बुकिंग अगर आप भारतीय स्टेट बैंक के ऐप SBI YONO के जरिए करते हैं तो भी आपको आकर्षक ऑफर मिलेंगे.