&format=webp&quality=medium)
RBL Bank hikes lending rates: आरबीएल बैंक ने एमसीएलआर में 20 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी की है. इस बढ़ोतरी के बाद जिन लोगों ने बैंक से MCLR यानी मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट्स आधारित लोन लिया होगा उनकी ईएमआई बढ़ जाएगी. नई ब्याज दर आज से लागू हो रही है. बैंक की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, अब उसका बेंचमार्क रेट बढ़कर 8.05 फीसदी से 9.25 फीसदी के बीच हो गया है.
ओवरनाइट पीरियड के लिए लोन इंट्रेस्ट रेट बढ़कर 8.05 फीसदी हो गया है जो पहले 7.85 फीसदी थी. एक महीने के लिए एमसीएलआर बढ़कर 8.15 फीसदी हो गया है जो पहले 7.95 फीसदी था. तीन महीने के लिए एमसीएलआर बढ़कर 8.45 फीसदी हो गया है जो 8.25 फीसदी था. छह महीने के लिए इंट्रेस्ट रेट बढ़कर 8.85 फीसदी हो गया है जो पहले 8.65 फीसदी था. एक साल की अवधि के लिए मार्जिकल कॉस्ट लेंडिंग रेट्स 9.05 फीसदी से बढ़कर 9.25 फीसदी हो गया है.
इंडसइंड बैंक ने MCLR में 15-30 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी की है. इंडसइंड की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, मिनिमम इंट्रेस्ट रेट 8.25 फीसदी है, जबकि मैक्सिमम इंट्रेस्ट रेट बढ़कर 9.70 फीसदी हो गया है. ओवरनाइट पीरियड के लिए इंट्रेस्ट रेट बढ़कर 8.25 फीसदी हो गया है जो पहले 8.10 फीसदी था. एक महीने के लिए एमसीएलआर बढ़कर 8.30 फीसदी हो गया है जो पहले 8.15 फीसदी था. तीन महीने के लिए इंट्रेस्ट रेट बढ़कर 8.60 फीसदी हो गया है जो पहले 8.40 फीसदी था.
छह महीने के लिए इंट्रेस्ट रेट बढ़कर 8.95 फीसदी हो गया है जो पहले 8.70 फीसदी था. इस तरह इसमें 25 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी हुई है. एक साल के लिए एमसीएलआर बढ़कर 9.30 फीसदी हो गया है जो पहले 9 फीसदी था. इसमें 30bps की बढ़ोतरी हुई. दो साल के लिए एमसीएलआर बढ़कर 9.60 फीसदी हो गया है जो पहले 9.35 फीसदी था और तीन साल के लिए इंट्रेस्ट रेट बढ़कर 9.70 फीसदी हो गया है जो पहले 9.50 फीसदी था.