देशभर में फैले कोरोना वायरस (Coronavirus Pandemic) के कारण आम जनता की बचत काफी प्रभावित हुई है. सरकारी बैंक की एफडी (Fixed Deposit) से लेकर म्युचुअल फंड (Mutual Funds) तक सभी जगह ग्राहकों को नुकसान हो रहा है. RBI (Reserve bank of india) ने हाल ही में ब्याज दरों में कटौती की है, जिसके बाद कई बैंकों ने एफडी पर ब्याज दरों को कम कर दिया है, जिसके कारण ग्राहकों को पहले की तुलना में काफी कम ब्याज मिल रहा है, लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे बैंक की एफडी के बारे में बताएंगे जहां आपको आज भी लगभग 9 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा है.
1/5उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक में 7 से 45 दिनों की एफडी पर 4.75 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा है. इसके अलावा 46 दिन से लेकर 90 दिनों की FD पर 5.50 फीसदी. अगर आप 91 दिनों से लेकर 180 दिनों की FD कराते हैं तो आपको 6.75 फीसदी ब्याज मिलेगा. इसके अलावा 1 साल से 445 दिनों के FD कराते हैं तो इस पर आपको 8.20 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा है. इस बैंक पर मिलने वाले ब्याज के बारे में पूरी डिटेल के लिए आप इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं- https://www.utkarsh.bank/public/web_public/pdf/WebsiteUpdateFDRateasonFeb152020_v1.pdf
2/5उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक में आपको 7 से 29 दिन, 30 से 89 दिन और 90 से 179 दिन के लिए FD पर क्रमश: 5.50 फीसदी, 6.10 फीसदी और 6.60 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा है. वहीं, 180 दिन से लेकर 364 दिन के लिए ब्याज दर 7 फीसदी हे. 1 साल से 2 साल में मैच्योर हाने वाले FD पर ब्याज दर 8 फीसदी है. इस बैंक की एफडी पर मिलने वाले ब्याज के बारे में डिटेल जानकारी के लिए आप इस लिंक पर क्लि कर सकते हैं - https://www.ujjivansfb.in/support-interst-rates
3/5इस बैंक में आपको 5 फीसदी से लेकर 8.50 फीसदी तक ब्याज मिल रहा है. इसमें अगर आप 7 दिन से लेकर 14 दिन की एफडी कराते हैं तो आपको 5 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है. इसके अलावा एक साल की एफडी पर आपको 9 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है. इस बैंक की एफडी के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं - https://www.janabank.com/deposits/regular-fixed-deposit/
4/5सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट पर ग्राहकों को 4 फीसदी से लेकर 9 फीसदी तक ब्याज मिलता है. इसके अलावा सीनियर सिटीजन को 4.25 से लेकर 9.58 तक ब्याज मिलता है. इस बैंक में अगर आप 1 साल से लेकर 2 साल की अवधि पर और 2 साल से लेकर 3 साल की अवधि के लिए एफडी कराते हैं तो आपको क्रमश: 8.00 फीसदी और 8.25 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा. इसके अलावा 6 महीने की FD पर आपको 5.50 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है. इस बैंक की FD ब्याज दरों के बारे में जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. - https://www.suryodaybank.com/rate-of-interest
5/5इन बैंकों में अगर आप इस समय एफडी कराते हैं तो आपको अच्छे ब्याज के साथ-साथ बचत भी होगी. बता दें हाल ही में SBI ने 2 करोड़ रुपए से कम की रिटेल एफडी पर ब्याज दरें 7-45 दिन से लेकर 5-10 साल की अवधि तक 0.50 फीसदी तक घटा दी हैं. इसमें 5 साल की टैक्ससेवर एफडी पर ब्याज दरें 5.90 फीसदी से घटकर 5.70 फीसदी हो गई है. वहीं, पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग्स स्कीम पर मिलने वाले ब्याज में 1.4 फीसदी तक कटौती हुई है. ऐसे में ये बैंक निवेश के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं.