SBI green car loan: अगर आप ग्रीन कार यानी इलेक्ट्रिक कार (electric car loan) खरीदना चाहते हैं को भारतीय स्टेट बैंक (SBI) से सस्ती ब्याज दर पर ग्रीन कार लोन ले सकते हैं. बैंक इस कर्ज पर सामान्य दरों से कम ब्याज ऑफर कर रहा है. लोन के लिए आप चाहें को योनो एसबीआई ऐप से भी ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. इसमें आपको ऑनरोड कीमत का 90 प्रतिशत तक की राशि लोन के तौर पर मिल सकती है. बैंक चुनिंदा मॉडल पर तो 100 प्रतिशत ऑनरोड कीमत के फाइनेंस का ऑफर दे रहा है.
1/5अगर आपकी उम्र 18 से 67 साल तक है तो आप ग्रीन कार लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं. साथ ही आप नौकरी करते हों कोई कारोबार करते हैं तो अप्लाई कर सकते हैं. हां आपको नौकरी या कारोबार से जुड़े डॉक्यूमेंट देने होंगे. इस लोन (SBI green car loan) में रीपेमेंट की अवधि कम से कम तीन साल और ज्यादा से ज्यादा 8 साल तक है.
2/5अगर आप एसबीआई ग्रीन कार लोन के लिए अप्लाई करते हैं तो आपको सामान्य दर से 0.20 प्रतिशत कम ब्याज पर लोन मिलेगा. ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, फिलहाल एसबीआई ग्रीान कार लोन 7.25 प्रतिशत से 7.60 प्रतिशत तक की ब्याज दर पर उपलब्ध कराई जा रही है.
3/5अगर आप ग्रीन कार लोन (SBI green car loan) के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो सस्ती दर पर लोन आप तभी ले सकेंगे, जब आपको क्रेडिट स्कोर मजबूत होगा. यह पूरी तरह आपके क्रेडिट स्कोर पर निर्भर करेगा. अमूमन 750 से ऊपर के क्रेडिट स्कोर को लोने के लिए सही माना जाता है.
4/5बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, इलेक्ट्रिक कार लोन पर फिलहाल प्रोसेसिंग फीस शून्य है. यानी आपको यह चार्ज नहीं चुकाना है. आमतौर पर ऑटो लोन स्कीम में मैक्सिमम 10 हजार रुपये और जीएसटी तक का चार्ज देना होता है.
5/5लोन (SBI green car loan) के लिए एसबीआई की तरफ से तय डॉक्यूमेंट्स देने होंगे. इनमें आईडी प्रूफ, रेसिडेंशियल प्रूफ, इनकम प्रूफ और कारोबार के डॉक्यूमेंट्स सहित अन्य डॉक्यूमेंट देने हो सकते हैं.