भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) अपने ग्राहकों को किसी तरह का इमरजेंसी लोन (Emergency loan) ऑफर नहीं कर रहा है. बैंक की ओर से एक ट्वीट करके जानकारी दी गई कि बैंक ने एसबीआई योनो (YONOSBI) के जरिए किसी भी तरह के इमरजेंसी लोन का ऑफर नहीं दिया है. बैंक की ओर से ग्राहकों से कहा गया है कि इस तरह की किसी अफवाह पर ध्यान न दें.
1/5दरअसल, पिछले कुछ दिनों से खबरें चल रहीं थी कि देश का सबसे बड़ा बैंक मात्र 45 मिनट में 5 लाख रुपये तक का इमरजेंसी लोन मुहैया करा रहा है. खबरों में कहा गया था कि SBI ने 10.5 फीसदी ब्याज पर यह लोन मुहैया करा रहा है और पहले 6 महीने के लिए ग्राहकों को कोई EMI भी नहीं देनी होगी. बैंक की ओर से इस तरह की खबरों को पूरी तरह से फर्जी बताया गया है.
2/5देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) लॉकडाउन में अपने कस्टमर्स को खासतौर पर सुविधा उपलब्ध करा रहा है. एक ऐसी ही सुविधा एसबीआई (SBI) अपने योनो ऐप के जरिये देता है. इसके लिए कस्टमर घर बैठे चंद क्लिक्स पर प्री-एप्रूव्ड पर्सनल लोन ले सकते हैं. हालांकि इस सुविधा का फायदा कुछ तय पैरामीटर के साथ चुने गए कस्टमर को मिलेगा. इस तरह के लोने कि लिए ऐसे ग्राहकों को बैंक ब्रांच जाने की जरूरत नहीं पड़ती है.
3/5भारतीय स्टेट बैंक के इस प्री-एप्रूव्ड पर्सनल लोन (Personal Loan) में कस्टमर को बेहद कम प्रोसेसिंग फीस है. साथ ही इसमें इंस्टैंट लोन प्रोसेसिंग है. इतना ही नहीं इसमें फिजिकल डॉक्यूमेंटेशन (Physical documentation) की भी जरूरत नहीं है. यह सुविधा 24X7 उपलब्ध है.
4/5इस लोन के लिए कस्टमर अपनी एलिजिबिलिटी चेक करने के लिए अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर टाइप करें- PAPL<स्पेस दें><एसबीआई सेविंग अकाउंट का अंतिम चार अंक टाइप करें (SMS “PAPL<space><last 4 digits of SBI Savings Bank Account No.>” to 567676) और इसे 567676 नंबर पर एसएमएस कर दें.
5/5