रेगुलर सेविंग अकाउंट में मिनिमम बैलेंस राशि को बनाए रखना होता है. लेकिन स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) एक ऐसे बैंक अकाउंट की भी सुविधा देता है जिसमें मिनिमम बैलेंस रखना जरूरी नहीं है. इसे बेसिक सेविंग बैंक डिपॉजिट स्मॉल अकाउंट (Basic Savings Bank Deposit Small Account) कहते हैं. यह एक जीरो बैलेंस सेविंग अकाउंट (zero balance account) होता है. दरअसल, बैंक SBI Small Savings Account की सुविधा उन कस्टमर के लिए देता है जिनके पास वैलिड केवाईसी (KYC) डॉक्यूमेंट नहीं होते हैं. बैंक आमतौर पर कस्टमर के खाते खोलने से पहले एक सख्त केवाईसी प्रक्रिया का पालन करते हैं. (फोटो - ज़ी बिज़नेस)
1/6एसबीआई की वेबसाइट के मुताबिक, इस विशेष अकाउंट को ओपन करने के लिए कस्टमर का 18 साल से अधिक उम्र का होना जरूरी है. हां, अगर आप इस अकाउंट को रेगुलर सेविंग अकाउंट में बदलना चाहेंगे तो आपको केवाईसी प्रक्रिया से गुजरना होगा. (फोटो - रॉयटर्स)
2/6SBI के स्मॉल सेविंग अकाउंट के लिए कोई मिनिमम बैलेंस अमाउंट रखना जरूरी नहीं है. हां, इस अकाउंट में मैक्सिमम बैलेंस अमाउंट 50,000 रुपये रख सकते हैं. यदि बैलेंस अमाउंट 50,000 रुपये से अधिक है या अकाउंट में एक साल में टोटल क्रेडिट 1,00,000 रुपये से अधिक है, तो बिना केवाईसी के पैसे का ट्रांजेक्शन नहीं किया जा सकता है. (फोटो - पीटीआई)
3/6एसबीआई के इस स्मॉल सेविंग अकाउंट में महीने में कुल निकासी या ट्रांसफर 10,000 रुपये से अधिक नहीं होना चाहिए. अकाउंट होल्डर एक महीने में अधिकतम चार बार पैसे की निकासी कर सकता है, जिसमें एसबीआई और अन्य बैंकों के एटीएम से निकासी भी शामिल है. (फोटो - रॉयटर्स)
4/6बैंक स्मॉल सेविंग अकाउंट होल्डर को फ्री में एक बेसिक RuPay एटीएम-सह-डेबिट कार्ड जारी करता है. SBI के स्मॉल सेविंग अकाउंट होल्डर को कोई सालाना चार्ज नहीं देना होता है. NEFT/RTGS से पैसे ट्रांसफर करना भी फ्री है. अगर आप यह अकाउंट बंद करना चाहते हैं तो भी आपको कोई चार्ज नहीं देना होता है. (फोटो - ज़ी बिज़नेस)
5/6एसबीआई स्मॉल सेविंग अकाउंट पर उतना ही ब्याज देता है जितना वह रेगुलर सेविंग अकाउंट वाले अकाउंट होल्डर को देता है. बैंक फिलहाल 1 लाख रुपये से कम के डिपॉजिट मनी पर सालाना 3.25 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है. (फोटो - पिक्साबे)
6/6अगर आप इस खाते को रेगुलर सेविंग अकाउंट में बदलना चाहते हैं तो आपको होम ब्रांच में जाकर केवाईसी प्रक्रिया पूरी करनी होगी. आपका अकाउंट नंबर वही रहेगा. इस खाते में विदेशी मुद्रा या पैसा तभी क्रेडिट हो सकेगा जब वैलिड डॉक्यूमेंट के साथ कस्टमर का वेरिफिकेशन होगा. (फोटो - पीटीआई)