आज के टाइम में ज्यादातर महिलाएं फ्री टाइम में अपना बिजनेस चलाकर पैसा कमाना चाहती है, लेकिन कई बार पैसों की कमी के चलते वह ऐसा नहीं कर पाती हैं. अगर आप भी पैसों की दिक्कत के चलते अपना बिजनेस शुरू नहीं कर पा रहे हैं तो बिल्कुल भी परेशान न हों क्योंकि अब PNB आपके लिए स्पेशल स्कीम लेकर आया है, जिसके जरिए आप लोन लेकर अपने सपने को पूरा कर सकते हैं. आइए आपको पीएनबी की 4 खास स्कीम के बारे में बताते हैं....
1/6देश के दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक ने महिलाओं को ध्यान में रखते हुए चार तरह की स्कीमों को लॉन्च कर रखा है. आज हम आपको इन स्कीमों के बारे में बताने जा रहे हैं.
2/6पीएनबी महिलाओं को उद्यमी बनाने के लिए PNB Mahila Udyam Nidhi Scheme के तहत लोन की सुविधा देती है. इस स्कीम के जरिए आप अपना बिजनेस शुरू कर सकते हैं. बैंक महिलाओं को उनका नया व्यापार शुरू करने में मदद करता है. इसके साथ नई तकनीक, व्यापार को बढ़ाना और नए हुनर को लेने में मदद करना शामिल है.
3/6इस योजना के तहत चार स्कीमें चल रही हैं. इस योजना के तहत किसी भी व्यापार या फिर बिजनेस यूनिट में इंफ्रास्ट्रक्चर को सेट अप करने में मदद मिलती है. इसके लिए आप बैंक से लोन लेकर अपना इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा कर सकते हैं और बिजनेस को आसानी से चला सकते हैं.
4/6अगर कोई महिला अपने घर पर या फिर बाहर क्रेच के बिजनेस को शुरू करना चाहती है तो फिर बैंक उसको मदद करेगा. इस लोन के तहत बैंक महिला को बेसिक सामान, बर्तन, स्टेशनरी, फ्रिज, कूलर व पंखे, आरओ और ग्रोथ मॉनिटर करने के लिए मदद करता है, ताकि महिला अपने बिजनेस को आराम से शुरू कर सके.
5/6PNB Mahila Sashaktikaran स्कीम के जरिए आपको बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए फाइनेंशियल हेल्प की जाती है. बैंक इसके लिए स्वंय सहायता समूह या फिर अन्य नॉन प्रॉफिट संस्थानों के जरिए महिलाओं को गैर-कृषि कार्यो से संबंधित व्यापार को खड़ा करने में आर्थिक तौर पर मदद करता है.
6/6आपको बता दें बैंक की इन 4 स्कीम के जरिए आप अपना बिजनेस खड़ा कर सकते हैं. इसके साथ ही इन बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको पैसों की भी कोई दिक्कत नहीं होगी. पीएनबी ने ये सभी स्कीम महिलाओं को ध्यान में रखकर ही लॉन्च की हैं.