कोरोना वायरस (Corona virus) के इस दौर में केंद्र सरकार से लेकर राज्य तक सभी जगह लोगों को आर्थिक और राशन की मदद की जा रही है. इसी बीच योगी सरकार ने बैकिंग सिस्टम (Banking system) को सुधारने के लिए बड़ी पहल शुरू की है. यूपी में गांव-गांव तक बैंकिग सुविधाएं पहुंचाने के लिए सरकार ने सखी योजना की शुरुआत की है. इस योजना में सरकार महिलाओं को नौकरी भी देगी. आइए आपको इस योजना के बारे में डिटेल में बताते हैं.
1/5सरकार ने BC Sakhi Yojana या Banking Correspondent Sakhi योजना की शुरुआत की है. दरअसल, सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग कॉरेस्पॉन्डेंट सखी तैनात करने का फैसला लिया है. यह सखियां लोगों की बैंकिंग में मदद करेंगी. पहले चरण में 58 हजार महिलाओं को इस योजना में नौकरी दी जाएगी.
2/5इस योजना में काम करने वाली सभी बैंकिंग सखी लोगों के घर-घर जाएंगी और वहां सरकार की ओऱ से चलाई जा रही योजनाओं और बैंकिग सुविधाओं के बारे में बताएंगी. यही नहीं, घर बैठे ग्रामीणों के बैंक से जुड़े जरूरी काम भी निपटाएंगी.
3/5BC Sakhi Yojana के तहत, हर बैंकिंग कॉरेस्पॉन्डेंट सखी को सरकार की ओर से अगले 6 महीने के लिए 4000 रुपए प्रति माह दिए जाएंगे. इसके अलावा, बैंकों द्वारा लेनदेन करने पर कमीशन भी दिया जाएगा. इससे महिलाओं को हर माह एक निश्चित आय हो सकेगी.
4/5इस योजना का उद्देश्य कोरोना संक्रमण को रोकने और लोगों में सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखना है. इस योजना के तहत गांव की महिलाएं अब डिजिटल मॉल के माध्यम से लोगों को घर पर बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध करा पाएंगे और पैसों का लेनदेन भी कर सकेंगे.
5/5इस योजना में महिलाओं को डिजिटल डिवाइस खरीदने के लिए भी सरकार की ओर से पैसा दिया जाएगी. प्रत्येक महिला को डिजिटल डिवाइस खरीदने के लिए 50000 रुपए की राशि सरकार की ओर से दी जाएगी. इसके अलावा सरकार की ओर से बैंक सखी को लेनदेन पर कमीशन भी दिया जाएगा.