जनधन (Jandhan) योजना के तहत खोले गए बैंक खातों में कुल जमा राशि 1 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच जाने की उम्मीद है. मोदी सरकार ने जनधन योजना 5 साल पहले शुरू की थी. ताजा सरकारी आंकड़ों के अनुसार जनधन खातों में कुल जमा राशि में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और यह 3 अप्रैल को 97,665.66 करोड़ रुपये पहुंच गई.
1/4जनधन खातों की संख्या 35.39 करोड़ है. आंकड़ों के अनुसार 27 मार्च को इन खातों में जमा राशि 96,107.35 करोड़ रुपये थी. इससे 1 सप्ताह पहले यह 95,382.14 करोड़ रुपये थी.
2/4अबतक 27.89 करोड़ से अधिक खाताधारकों को रूपे (Rupay) डेबिट कार्ड जारी किए जा चुके हैं. प्रधानमंत्री जनधन योजना (PMJDY) की शुरुआत 28 अगस्त 2014 को हुई. इसका मकसद सभी परिवार को बैंक सुविधाओं तक पहुंच सुनिश्चित करना था.
3/4योजना की सफलता से उत्साहित सरकार ने 28 अगस्त 2018 के बाद खोले गये नये खातों के लिये दुर्घटना बीमा एक लाख रुपये से बढ़ाकर दो लाख रुपये कर दिया. साथ ही ओवरड्राफ्ट की सुविधा भी बढ़ाकर 10,000 रुपये कर दी गयी.
4/4कुल खातों में 50 प्रतिशत से अधिक खाते महिलाओं के नाम पर हैं जबकि करीब 59 प्रतिशत खाते ग्रामीण तथा अर्द्ध-शहरी क्षेत्र में खोले गये.