ग्राहकों के खाते से पैसे निकाले जाने के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं. ऐसे में जब भी किसी बैंक ग्राहक के पास अचानक से मैसेज आता है कि उनके बैंक खाते से पैसे निकाल लिए गए हैं तो उसे समझ नहीं आता की क्या करे. लेकिन कुछ ऐसे रास्ते हैं जिनके जरिए आपकी गलती न होने पर आपका पूरा पैसा आपके खाते में वापस आ सकता है. आइये जानते हैं कि किन बातों का रखना होता है ध्यान.
1/5यदि आपके पास अचानक किसी तरह से भी मैसेज आता है कि आपके खाते से पैसे निकाले गए हैं तो और आपको लगता है कि आपके साथ ठगी हुई है तो सबसे पहले आप अपने बैंक की हेल्पलाइन पर फोन कर इसकी सूचना दें और अपने खाते की ट्रांजेक्शनों को तुरंत रुकवा दें. ये संभव है कि कुछ ही देर में आपके खाते से पैसा निकालने वाला दुबारा पैसा निकालने का प्रयास करे.
2/5बैंक को फोन करने के बाद आप पुलिस में जा कर शिकायत दर्ज कराएं . संभव हो तो अपनी शिकायत की एफआईआर की कॉपी भी ले लें. क्योंकि इसके बिना मामले की जांच शुरू नहीं हो सकेगी.
3/5पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद आप अपनी होम ब्रांच में जाएं और आपके खाते से निकाले गए पैसे के बारे में जानकारी दें. बैंक में आपको एक फार्म भरवाया जाएगा. इस फार्म के जरिए आपसे सभी तरह की जानकारी लेने के बाद बैंक सीसीटीवी व अन्य माध्यमों के जरिए जहां से पैसा निकाला गया है उसकी जांच करेगा.
4/5कई आर बैंक जब तक जांच चल रही है तब तक के लिए ग्राहक के खाते में जितना पैसा निकाला गया है उतना एक शैडो बैलेंस जनरेट कर देते हैं. शैडो बैलेंस ऐसा पैसा होता है जो आपके खाते में दिखता है पर जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती आप उस पैसे का प्रयोग नहीं कर सकते हैं.
5/5एक बार जांच पूरी हो जाने के बाद यदि बैंक को लगता है कि आपके खाते से किसी ने एटीएम या हैकिंग के जरिए पैसे निकाले हैं तो बैैंक आपके खाते से निकाली गई रकम वापस खाते में डाल देता है.