&format=webp&quality=medium)
Paytm Payments Bank: पेटीएम पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की कार्रवाई के बाद पेटीएम यूजर्स कन्फ्यूजन में हैं. वे समझ नहीं पा रहे हैं कि इस महीने के बाद वे पेटीएम की तमाम सुविधाओं का फायदा ले पाएंगे या नहीं. कहीं ऐसा तो नहीं कि फरवरी के बाद पेटीएम ऐप ही बंद हो जाए. पेटीएम के वॉलेट में जो पैसे हैं, उसका क्या होगा? अगर आपके भी दिमाग में ऐसे कुछ सवाल हैं, तो यहां आपके तमाम सवालों का हम जवाब देने की कोशिश कर रहे हैं. जानिए और मन की दुविधा को दूर कर लीजिए.
इसका जवाब हां भी है और नहीं भी. मतलब अगर आपने अपने पेटीएम से पेटीएम पेमेंट्स बैंक का अकाउंट लिंक किया है तो आप यूपीआई के जरिए पेमेंट नहीं कर पाएंगे. लेकिन अगर आपने किसी अन्य बैंक अकांउट को लिंक किया है, तो आप यूपीआई पेमेंट कर सकते हैं.
29 फरवरी से पहले वॉलेट में मौजूद पैसे को या तो खर्च कर लें या फिर उसे दूसरे वॉलेट या बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर लें. हालांकि 29 फरवरी के बाद वॉलेट के पैसों का इस्तेमाल आप बिजली और टेलीफोन का बिल चुकाने में कर सकते हैं.
इसका जवाब है कि वो अगर पेमेंट पेटीएम पेमेंट बैंक में रिसीव करते हैं, तो वो 29 फरवरी के बाद से पैसा रिसीव नहीं कर पाएंगे.
जवाब है कि सब वॉलेट में जो कैश है, उसका इस्तेमाल आप कर सकते हैं, लेकिन अब उसमें नया फंड आप एड नहीं कर पाएंगे.
ग्राहक 29 फरवरी के बाद आप पेटीएम पेमेंट्स बैंक अकाउंट में किसी तरह का लेन-देन नहीं कर पाएंगे.
रिजर्व बैंक (RBI) ने Paytm पर नियमों का पालन नहीं करने पर कार्रवाई की है. इसके तहत नए ग्राहक जोड़ने पर पाबंदी लगाई गई है. दरअसल, सेंट्रल बैंक ने 1 मार्च से नए डिपॉजिट और टॉपअप पर भी रोक लगा दी है. साथ ही वॉलेट, FASTags और मोबिलिटी कार्ड टॉपअप पर भी बैन लगा दिया है. हालांकि, बाकी ग्राहकों के पैसे निकालने पर कोई रोक नहीं है. साथ ही वॉलेट, FASTags, कार्ड में पड़े पैसे इस्तेमाल हो सकेंगे.