&format=webp&quality=medium)
HDFC Bank hikes MCLR: प्राइवेट सेक्टर के दिग्गज बैंक HDFC Bank ने नीतिगत ब्याज दरों पर रिजर्व बैंक के मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी के फैसले के पहले ग्राहकों को झटका दे दिया है. बैंक ने अपने MCLR यानी मार्जिनल बेस्ड कॉस्ट लेंडिंग रेट में बढ़ोतरी कर दी है. बैंक की ओर से बुधवार को MCLR में 0.05-0.15% की बढ़ोतरी की गई है. ये हाइक ओवरनाइट से 6 महीने के MCLR में की गई है. इसके बाद ग्राहकों पर लोन की किस्तों को बोझ बढ़ गया है. ये नई ब्याज दरें आज 7 जून, 2023 से लागू हो गई हैं.
एचडीएफसी बैंक ने ओवरनाइट एमसीएलआर 8.10 प्रतिशत, 1 महीने के लिए 8.20 फीसदी, 3 महीने के लिए 8.50 और 6 महीने के लिए 8.85 फीसदी कर दिया है.
MCLR (Marginal Cost of Funds Based Lending Rate) वह न्यूनतम ब्याज दर से होती है, जिसके नीचे कोई भी बैंक ग्राहकों को लोन नहीं दे सकता है. बैंकों के लिए हर महीने अपना ओवरनाइट, एक महीने, तीन महीने, छह महीने, एक साल और दो साल का एमसीएलआर घोषित करना अनिवार्य होता है. MCLR बढ़ने का मतलब है कि मार्जिनल कॉस्ट से जुड़े लोन जैसे- होम लोन, व्हीकल लोन पर ब्याज दरें बढ़ जाएंगी. HDFC के रेट हाइक से नए और पुराने ग्राहकों के लिए ईएमआई पर ब्याज दरें और महंगी हो जाएंगी. यह बढ़ोतरी फ्लोटिंग इंटरेस्ट रेट पर लागू होती है, फिक्स्ड इंटरेस्ट रेट पर नहीं. साथ ही एमएसीएलआर बढ़ने के बाद ईएमआई रीसेट डेट पर ही बढ़ेगी.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें