सुबह से लेकर देर शाम तक खुले रहेंगे बैंक, सितंबर से लागू होगा नया टाइम टेबल

नए टाइम टेबल में बैंकों के खुलने के तीन ऑपशन सुझाए गए हैं. पहला- सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक, दूसरा- सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक और तीसरा- सुबह 11 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक.
सुबह से लेकर देर शाम तक खुले रहेंगे बैंक, सितंबर से लागू होगा नया टाइम टेबल

अगले महीने सितंबर से बैंकों के टाइम टेबल में बदलाव होने जा रहा है. अब बैंक अपने यहां के ग्राहकों की सहूलियत के मुताबिक बैंक खोलने का समय में बदलाव कर सकते हैं. (प्रतीकात्मक फोटो)

डिजिटल ट्रांजेक्शन बढ़ने से लोगों की बैंकों पर निर्भरता कम हो गई है, फिर भी बहुत से ऐसे काम होते हैं, जिनके के लिए बैंक जाना ही पड़ता है. हमारे यहां बैंकों में सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक कामकाज होता है. लेकिन पैसों का लेनदेन दोपहर तक ही होता है. अगर आपको इस समय से जल्दी या देरी से बैंक का कुछ जरूरी काम निकल आए तो आप कुछ नहीं कर सकते. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा.

जल्द ही बैंकों के टाइम में बदलाव होने जा रहा है. अब बैंक सुबह 9 से लेकर देर शाम तक खुले रहेंगे. बैंकों का नया टाइम टेबल अगले महीने से लागू होगा. नया टाइम टेबल लागू होने से लोगों की दिक्कतें कम हो जाएंगी.

जानकारी के मुताबिक, फाइनेंस मिनिस्ट्री के बैंकिंग डिवीजन ने सभी बैंकों से बातचीत करने के बाद फैसला किया है कि बैंकों की ब्रांच ग्राहकों की सहूलित के हिसाब से खुलनी चाहिए. इसके लिए बैंकों में तीन तरह का टाइम टेबल लागू किया जाएगा.

देखें ज़ी बिजनेस लाइव टीवी

इस नए टाइम टेबल में बैंकों के खुलने के तीन ऑपशन सुझाए गए हैं. पहला- सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक, दूसरा- सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक और तीसरा- सुबह 11 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक. यह फैसला सभी सरकारी और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRB) पर लागू होगा.

बैंकों को इनमें से अपनी सहूलियत के मुताबिक टाइम का चुनाव करना होगा और नए टाइम टेबल के बारे में न्यूज पेपर्स में सूचना दी जाएगी.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6