&format=webp&quality=medium)
(Source: PTI)
Bank Holidays List January 2023: अब बस 10 दिन में ये साल खत्म हो जाएगा और लोग नए साल का जश्न मनाएंगे. नए साल के पहले महीने यानी जनवरी, 2023 में बैंक कर्मचारियों को 11 दिन की छुट्टियां मिलने वाली हैं. इसमें अलग-अलग तिथि पर अलग-अलग जोन में बैंकों की छुट्टी (Bank Holidays in January 2023) होती है. ऐसे में अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई खास काम है, तो इसे पहले से निपटा सकते हैं. जनवरी में बैंकों की पूरी छुट्टी की लिस्ट यहां देखकर आप अपने काम की प्लानिंग कर सकते हैं.
बता दें कि बैंकों के लिए सभी राज्यों में छुट्टियों की लिस्ट एक सी नहीं होती है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के मुताबिक, सभी राज्यों की छुट्टियों की लिस्ट अलग होती है. RBI की ऑफिशियल वेबसाइट पर इन छुट्टियों की पूरी लिस्ट दी होती है, जिसमें राज्यों के हिसाब से अलग त्योहारों छुट्टियों का पूरा ब्यौरा दिया होता है.
बैंकों के बंद रहने के बावजूद भी ग्राहकों को परेशानी नहीं होगी. छुट्टियों के दिन भी लोग ऑनलाइन बैंकिंग की सहायता से अपने सारे काम निपटा सकते हैं. आज के समय में बैंक की ज्यादातर सर्विसेज ऑनलाइन उपलब्ध हैं. इसलिए अवकाश वाले दिन भी आप बहुत से बैंकिंग कार्य घर बैठे ही निपटा सकते हैं.