SpiceJet New Flights: स्पाइसजेट शुरू करेगी दिल्ली-शिलांग के बीच फ्लाइट्स, हफ्ते के इस दिन भरेगी उड़ान

Spicejet Flight: कंपनी ने पूर्वोत्तर राज्य मेघालय की राजधानी शिलांग और दिल्ली के बीच हफ्ते में दो बार उड़ानें संचालित करेगी. इसके तहत स्पाइसजेट दिल्ली और शिलांग के बीच हफ्ते में सोमवार और शुक्रवार को उड़ानें संचालित करेगी.
SpiceJet New Flights: स्पाइसजेट शुरू करेगी दिल्ली-शिलांग के बीच फ्लाइट्स, हफ्ते के इस दिन भरेगी उड़ान

Spicejet Flight: अगर आप नॉर्थ -ईस्ट की सैर करना चाहते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. घरेलू एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट (Spicejet) ने शिलांग के लिए हफ्ते में दो दिन फ्लाइट्स शुरू करने जा रही है. इसके लिए एयरलाइन कंपनी ने मेघालय राज्य सरकार से समझौता भी की है. कंपनी ने बताया कि दिल्ली से शिलांग के लिए सीधी फ्लाइट्स अगले महीने से शुरू हो जाएगी.

हफ्ते के इस दिन शुरू होगी फ्लाइट्स

कंपनी ने पूर्वोत्तर राज्य मेघालय की राजधानी शिलांग और दिल्ली के बीच हफ्ते में दो बार उड़ानें संचालित करेगी. मेघालय परिवहन निगम (MTC) के अधिकारियों ने बताया कि इन उड़ानों के संचालन के लिए स्पाइसजेट के साथ शनिवार को समझौते पर हस्ताक्षर किए गए. इसके तहत स्पाइसजेट दिल्ली और शिलांग के बीच हफ्ते में सोमवार और शुक्रवार को उड़ानें संचालित करेगी.

Add Zee Business as a Preferred Source

मेघालय सरकार किया समझौता

मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी एक बयान में इस समझौते की जानकारी दी गई. इसके मुताबिक, स्पाइसजेट ने खुद मेघालय सरकार से संपर्क साधा था. यह समझौता मेघालय परिवहन निगम की सेवा-शर्तों के अनुरूप संपन्न हुआ है. दिल्ली-शिलांग मार्ग पर स्पाइसजेट की उड़ानों का संचालन फरवरी से शुरू होने की उम्मीद है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

(भाषा इनपुट के साथ)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6